महापौर ने समारोहपूर्वक किया रीडगंज में स्थापित ट्यूबवेल का लोकार्पण।

SHARE:

महापौर ने समारोहपूर्वक किया रीडगंज में स्थापित ट्यूबवेल का लोकार्पण
58 लाख रुपये की लागत से की गई स्थापना
06 वार्डों में पेयजल सुविधा होगी बेहतर

अयोध्या। मंगल पांडेय वार्ड स्थित रीडगंज में 57. 94 लाख रुपये की लागत से स्थापित ट्यूबवेल का लोकार्पण महापौर महंत गिरीश पति त्रिपाठी ने शुक्रवार को समारोह पूर्वक किया। उन्होंने कहा कि नगर की पेयजल व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए निरंतर प्रयास किया जा रहा है, उसी कड़ी में रीडगंज में एक बड़ा ट्यूबवेल की स्थापना की गई है। इससे मंगल पांडे वार्ड तथा आसपास के छह वार्ड की पेयजल व्यवस्था और सुदृढ़ हो सकेगी। इस मौके पर आयोजित समारोह की अध्यक्षता वार्ड के पार्षद एवं उपसभापति राजेश गौड़ ने की। नगर निगम के जनसंपर्क अधिकारी मुकेश पांडेय ने बताया कि इस मौके पर पार्षद चंदन सिंह, विशाल पाल, अनिल सिंह, रमाशंकर निषाद, महाप्रबंधक जलकल सौरभ श्रीवास्तव, सहायक अभियंता जय कुमार और अवर अभियंता अनू जायसवाल के अलावा स्थानीय नागरिकों में भाजपा के मंडल अध्यक्ष हेमंत जायसवाल, स्वप्निल श्रीवास्तव, प्रेमचंद निषाद, शारदा सोनी, अमरेंद्र सिंह, ओमप्रकाश निषाद, जयप्रकाश जयसवाल, राजकिशोर साहू, शैलेंद्र निषाद, मेवालाल सोनी, अमित शर्मा, प्रतिमा पांडे, सावित्री सागर आदि मौजूद रहे।

अटल सरकार ने पेश किया था सुशासन का मॉडल : शाही
जन्म शताब्दी वर्ष के अवसर पर सुशासन सम्मेलन का आयोजन

अयोध्या। प्रधानमंत्री रहते अटल बिहारी वाजपेयी ने देश के सामने सुशासन का जो मॉडल पेश किया था, उसे वर्तमान सरकार और बेहतर ढंग से लागू कर रही है। यह कहना था प्रभारी मंत्री सूर्य प्रताप शाही का। वह नगर निगम के तिलक हाल में अटल बिहारी वाजपेयी की जन्म शताब्दी वर्ष के अवसर पर संचालित कार्यक्रमों की कड़ी में आयोजित सुशासन सम्मेलन को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे।
प्रभारी मंत्री ने कहा कि पोखरण परीक्षण, स्वर्ण चतुर्भुज योजना जैसी उपलब्धियां अटल सरकार के सुशासन की पहचान हैं। उन्होंने कहा कि वाजपेयी सरकार ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के विचारों के अनुरूप अंतिम पायदान पर मौजूद व्यक्ति के जीवन में खुशहाली लाने का जो सिलसिला शुरू किया था, वह मोदी सरकार में पूरी तरह आकर ले चुका है। उन्होंने भाजपा नेताओ एवं कार्यकर्ताओं से अटल बिहारी वाजपेई की भावनाओं को आत्मसात कर गरीबों एवं वंचितों की सेवा का संकल्प लेने का आह्वान किया।
सम्मेलन का प्रस्तावना महापौर महंत गिरीशपति त्रिपाठी ने रखा। संचालन भाजपा महानगर उपाध्यक्ष डॉ. राकेश कुमार त्रिपाठी ने किया। महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव ने भाजपा सरकार की उपलब्धियां की चर्चा करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम में नगर निगम के उपसभापति राजेश गौड़, भाजपा महानगर उपाध्यक्ष परमानंद मिश्र, सुशील मिश्र बब्लू, अभय सिंह, शक्ति सिंह, राधारमण त्रिपाठी, मंडल अध्यक्ष रवि सोनकर एवं हेमंत जायसवाल, गौरव सिंह गोलू, अंशुमान मित्तल, अरविंद सिंह, कांशीराम रावत, विशाल सिंह बाबा, पार्षद अनिल सिंह, अनुज दास, बृजेंद्र सिंह, जयनारायण सिंह रिंकू, धर्मेंद्र मिश्र, रिशु पांडे, बृजेंद्र सिंह आदि ने हिस्सा लिया।

Rainbow News Hindustan
Author: Rainbow News Hindustan

Mo.9414526432

Leave a Comment