4 जनवरी को अयोध्या में होगा साथी समागम व पीडीए प्रहरी सम्मेलन
कवि व शायरों की रहेगी विशेष सहभागिता
अयोध्या।अयोध्या विधानसभा का साथी समागम एवं पीडीए प्रहरी सम्मेलन विगत वर्ष की भांति इस वर्ष भी आगामी 4 जनवरी 2026, रविवार को आयोजित किया जाएगा। यह कार्यक्रम सुबह 11:00 बजे शहर के तारा जी रिसॉर्ट में संपन्न होगा।कार्यक्रम का आयोजन पूर्व विधायक व पूर्व मंत्री तेज नारायण पांडे ‘पवन’ द्वारा किया जा रहा है। सम्मेलन में राजनीतिक गतिविधियों के साथ-साथ साहित्यिक रंग भी देखने को मिलेगा, जिसमें कवि एवं शायरों को विशेष रूप से आमंत्रित किया गया है।
सपा प्रवक्ता राकेश यादव एडवोकेट ने जानकारी देते हुए बताया कि इस साथी समागम में महानगर/अयोध्या विधानसभा सहित जिले के वरिष्ठ पदाधिकारी, नेता एवं कार्यकर्ता बड़ी संख्या में शामिल होंगे। कार्यक्रम के दौरान पूर्व मंत्री तेज नारायण पांडे पवन, महानगर अध्यक्ष श्याम कृष्ण श्रीवास्तव, विधानसभा अध्यक्ष रक्षा राम यादव तथा महासचिव हामीद जाफर ‘मीसम’ द्वारा सभी साथियों का स्वागत एवं सम्मान किया जाएगा।इस अवसर पर पूर्व मंत्री तेज नारायण पांडे पवन ने महानगर/अयोध्या विधानसभा के समस्त पार्टी पदाधिकारियों, नेताओं, कार्यकर्ताओं एवं साथियों से कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होने की अपील की है।
Author: Rainbow News Hindustan
Mo.9414526432





