पुण्यतिथि पर होगा विशाल कंबल, साइकिल व सिलाई मशीन वितरण
अयोध्या। अयोध्या विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत पूरा ब्लॉक की मांडवी धाम, मड़ना ग्राम सभा में आगामी 5 जनवरी को एक विशाल भावपूर्ण श्रद्धांजलि समारोह का आयोजन किया जाएगा। यह कार्यक्रम ब्लॉक प्रमुख संघ के जिलाध्यक्ष शिवेंद्र सिंह के पूज्य पिताजी स्वर्गीय प्रभात सिंह की चौथी पुण्यतिथि के अवसर पर आयोजित हो रहा है।श्रद्धांजलि समारोह के दौरान लगभग 20 हजार जरूरतमंद, असहाय एवं निराश्रित लोगों को निःशुल्क कंबल वितरित किए जाएंगे। इसके साथ ही बड़ी संख्या में महिलाओं को सिलाई मशीनें प्रदान की जाएंगी, जबकि मेधावी विद्यार्थियों को साइकिलें वितरित की जाएंगी।
ब्लॉक प्रमुख संघ के जिलाध्यक्ष शिवेंद्र सिंह ने बताया कि यह जनकल्याणकारी कार्यक्रम विगत कई वर्षों से लगातार आयोजित किया जा रहा है, जिसका उद्देश्य समाज के कमजोर वर्गों की सहायता करना है।
इस अवसर पर रामनगरी के प्रमुख संत, महंत व धर्माचार्य, प्रदेश के परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह, कैबिनेट मंत्री संजय निषाद सहित कई वरिष्ठ जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति रहेगी। समारोह को लेकर क्षेत्र में व्यापक तैयारियां की जा रही हैं।
Author: Rainbow News Hindustan
Mo.9414526432





