नववर्ष पर भगवान श्री सांवलिया सेठ के दर उमडा जनसैलाब।

SHARE:

चित्तौड़गढ़ – नरेन्द्र सेठिया

नववर्ष पर भगवान श्री सांवलिया सेठ के दर उमडा जनसैलाब।
पांच दिन में 16 लाख श्रद्धालुओं ने किए ठाकुरजी के दर्शन,
लगभग तीन किलोमीटर लंबी लगी दर्शनार्थियों की कतारें

चित्तौड़गढ़ जिलें के सांवलियाजी- मेवाड़ के सुप्रसिद्ध कृष्णधाम सांवलियाजी में भगवान श्री सांवलिया सेठ के दरबार में ईस्वी सन् नव वर्ष 2026 के आगमन पर भारी संख्या में श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड पड़ा। भगवान श्री सांवलिया सेठ का मंदिर प्रदेश ही नहीं देश ही नहीं पूरे विश्व में विख्यात कृष्णधाम तीर्थ स्थल के रूप में ख्यातनाम है। प्रतिवर्ष 31 दिसंबर थर्टी फर्स्ट तथा 1 जनवरी नववर्ष को भगवान श्री सांवलिया सेठ के दरबार में लाखों की संख्या में श्रद्धालु भगवान श्री सांवलिया सेठ के दरबार में पहुंचकर ठाकुर जी की चौखट पर अपना माथा टेकते हैं। इसी क्रम में बुधवार 31 दिसंबर तथा 1 जनवरी 2026 को अंग्रेजी नववर्ष के शुभ आगमन पर भगवान श्री सांवलिया सेठ के दरबार में लाखों की संख्या में श्रद्धालुओं ने पहुंचकर भगवान श्री सांवलिया सेठ के समक्ष नतमस्तक होते हुए हैप्पी न्यू ईयर सांवलिया सेठ के जयकारों से मंदिर ही नहीं पूरे कस्बे को गुंजायमान कर दिया। भगवान श्री सांवलिया सेठ के दर्शनार्थ आने वाले श्रद्धालुओं के लिए श्री सांवलियाजी मंदिर मंडल, जिला प्रशासन तथा पुलिस प्रशासन के द्वारा व्यापक व्यवस्थाएं की गई। जिसमें मीरा सर्कल चौराहे के पास स्थित पार्किंग परिसर से यात्रियों को दर्शन के लिए प्रवेश देते हुए लगभग 3 किलोमीटर लंबी बेरिकेटिंग से कतारों में कतारबद्ध होते हुए श्रद्धालुओं को भगवान श्री सांवलिया सेठ के मंदिर में दर्शन हेतु प्रवेश दिया गया। 31 दिसंबर व 1 जनवरी को भगवान श्री सांवलिया सेठ का मंदिर ही नहीं पूरा सांवलियाजी कस्बा भक्तिमय हो गया। चित्तौड़गढ़ अतिरिक्त जिला कलेक्टर व मंदिर मंडल की सीईओ प्रभा गौतम, अतिरिक्त जिला पुलिस अधीक्षक सरिता सिंह सहित चित्तौड़गढ़ जिले के विभिन्न विभागों के अधिकारी कर्मचारी मंदिर में व्यवस्थार्थ तैनात रहे। प्रशासन व पुलिस प्रशासन के आला अधिकारी भी कतारो में दर्शनार्थ व्यवस्था में लगे हुए नजर आए। सांवलियाजी कस्बे से 3 किलोमीटर दूर ही वाहनों की पार्किंग मंदिर मंडल के द्वारा तय की गई वहां से श्रद्धालुओं को पदयात्रा कर भगवान श्री सांवलिया सेठ के मंदिर में पहुंचना पड़ा। मंदिर मंडल सीईओ प्रभा गौतम के द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार इन गत पांच दिनों में लगभग 16 लाख श्रद्धालुओं ने सांवलियाजी पहुंचकर भगवान श्री सांवलिया सेठ के दर्शन किए।

Rainbow News Hindustan
Author: Rainbow News Hindustan

Mo.9414526432

Leave a Comment