अयोध्या के दर्शनीय स्थल पर युवाओं में चढ़ा सेल्फी फीवर।

SHARE:

युवाओं को भा रही अयोध्या की आध्यात्मिक गर्माहट
अयोध्या के दर्शनीय स्थल पर युवाओं में चढ़ा सेल्फी फीवर

अयोध्या। रामनगरी अयोध्या अब सिर्फ आस्था का केंद्र नहीं, बल्कि युवाओं का सबसे पसंदीदा पर्यटन स्थल बन चुकी है। जहां कभी जयपुर, शिमला और मनाली जैसे हिल स्टेशन नए साल और छुट्टियों में युवाओं की पहली पसंद होते थे, वहीं अब रामलला के दर्शन और भव्य राम मंदिर की आभा ने सब कुछ बदल दिया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाली सरकार के विकास कार्यों ने अयोध्या को आधुनिकता और आस्था का अनूठा संगम बना दिया है। प्रतिष्ठा द्वादशी और नववर्ष 2026 की पूर्व संध्या पर यहां उमड़ी अपार भीड़ ने इस बदलाव को साफ साबित कर दिया।
31 दिसंबर 2025 को राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा की दूसरी वर्षगांठ प्रतिष्ठा द्वादशी के रूप में मनाई गई। इस खास मौके पर सुबह से ही लाखों श्रद्धालु रामलला के दर्शन के लिए उमड़ पड़े। ठंड और कोहरे के बावजूद युवा पीढ़ी खासा उत्साहित दिखी। राम मंदिर परिसर, राम की पैड़ी, हनुमानगढ़ी, कनक भवन और सरयू घाट हर जगह युवाओं की भीड़ छाई रही। विशेष बात यह कि इनमें बड़ी संख्या में 18 से 35 वर्ष के युवा थे, जो पारंपरिक पर्यटन स्थलों को छोड़कर आध्यात्मिक यात्रा को चुन रहे हैं। राम मंदिर ट्रस्ट और स्थानीय लोगों का कहना है कि योगी सरकार के प्रयासों से यह सिलसिला जारी रहेगा। नए साल की शुरुआत आस्था के समंदर में गोते लगाकर करना यही नई पीढ़ी का नया अंदाज बन चुका है। यह बदलाव बताता है कि नई पीढ़ी अब भक्ति और आधुनिकता को एक साथ जी रही है। अयोध्या अब न सिर्फ धार्मिक महत्व रखती है, बल्कि युवाओं के लिए ट्रेंडिंग डेस्टिनेशन बन चुकी है। जहां पहले वीकेंड पर पहाड़ों की ठंडक याद की जाती थी, वहीं अब रामनगरी की आध्यात्मिक गर्माहट युवाओं को खींच रही है। एसएसपी डॉ गौरव ग्रोवर ने बताया कि सुरक्षा के पुख्ता इंतजामों के बीच श्रद्धालुओं को दर्शन कराया जा रहा है।
योगी सरकार ने विजन तहत अयोध्या को वैश्विक आध्यात्मिक पर्यटन केंद्र बनाने की महत्वाकांक्षी योजना बनाई है। महर्षि वाल्मीकि अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, चौड़ी और मजबूत सड़कें, आधुनिक रेलवे स्टेशन, राम पथ, भक्ति पथ और जन्मभूमि पथ जैसी लैंडमार्क परियोजनाओं ने शहर को विश्वस्तरीय रूप दिया है। लगभग हजार करोड़ रुपये की परियोजनाएं चल रही हैं।इससे स्थानीय युवाओं को रोजगार मिला है और अर्थव्यवस्था को नई गति मिली है। सरयू घाटों का सौंदर्यीकरण, सीवरेज योजना, पार्किंग और पर्यावरण-अनुकूल विकास ने श्रद्धालुओं को सुविधाजनक दर्शन का अनुभव दिया है।
*सोशल मीडिया पर तस्वीरें शेयर करने की होड़*
युवाओं में सेल्फी फीवर का आलम यह है कि लता चौक पर लगी वीणा, राम पथ पर सजी रोशनी, और सरयू तट पर जलते दीपक—हर जगह फोटो खींचने और सोशल मीडिया पर शेयर करने की होड़ मची हुई है। कई युवा बताते हैं, पहले नए साल पर पार्टी या पहाड़ों पर घूमना पसंद था, लेकिन अब रामलला के दर्शन के बाद मन को जो शांति मिलती है, वो कहीं नहीं।
*अयोध्या आना ट्रेंड बन गया है : राहुल*
दिल्ली से आए युवा राहुल ने बताया योगी सरकार के विकास ने अयोध्या को इतना सुंदर और सुविधा संपन्न बना दिया है कि यहां आना अब ट्रेंड बन गया है। अब बहुत से राज्य में लोग योगी जैसा मुख्यमंत्री चाहते लगे हैं।
*अगले वर्ष पत्नी को लेकर आऊंगा: अर्जुन*
नैनीताल से आए अर्जुन ने बताया कि वह प्राइवेट जॉब करते हैं। दोस्तों के साथ दर्शन को पहुंचे हैं। कहा, अयोध्या बहुत ही अच्छा दर्शनीय स्थल लगा। बताया अगले वर्ष उनकी शादी है। वह सबसे पहले दर्शन करने अयोध्या ही आयेंगे।
*अयोध्या पहुंचकर मिला शांति और आध्यात्मिक सुकून : पूजा*
शिमला से अयोध्या घूमने पहुंचीं पूजा ने कहा कि रामनगरी में प्रवेश करते ही उन्हें अलग तरह का अनुभव हुआ। अयोध्या की भव्यता, धार्मिक वातावरण और श्रद्धालुओं की आस्था ने उनका मन प्रसन्न कर दिया। अयोध्या को देखकर बहुत अच्छा लगा। शहर का विकास और श्रद्धालुओं की सुविधाएं सराहनीय हैं। उन्होंने बताया कि प्रभु श्रीरामलला के दर्शन के बाद मन में शांति भाव आया। योगी सरकार के प्रयासों की सराहना करते हुए उन्होंने कहा कि अयोध्या अब एक भव्य धार्मिक ही नहीं, बल्कि सांस्कृतिक और आध्यात्मिक अनुभव का केंद्र बन चुकी है।
*स्थानीय लोग बोले, गर्व है कि हम अयोध्या के हैं*
इस अवसर पर स्थानीय लोगों का उत्साह देखते ही बनता था। स्थानीय निवासी प्रकाश तिवारी ने कहा प्रभु रामलला के दर्शन से मन को शांति मिलती है, और आज का दिन हमारे लिए स्वर्ग जैसा है। स्थानीय दुकानदार सुमित्रा देवी ने भावुक होकर बताया कि हमारी पीढ़ियों की प्रार्थना आज फलीभूत हुई है। नव वर्ष की पूर्व संध्या पर राममय अयोध्या देखकर गर्व हो रहा है।

Rainbow News Hindustan
Author: Rainbow News Hindustan

Mo.9414526432

Leave a Comment