कुमावत समाज महाकुंभ रविवार से,तैयारियां जोरो पर।

SHARE:

चितौडगढ नरेन्द्र सेठिया

श्री सांवलियाजी नगरी चलो मेवाड़ कुमावत समाज महाकुम्भ 2025 28 रविवार दिसम्बर 2025 स्थान श्री सांवलियाजी मण्ड़फिया गोवर्धन रंग मंच जिला चितौडगढ खबर श्री सांवलियाजी सेठ की नगरी मेवाड़ क्षेत्र में कुमावत समाज की एकजुट और सामाजिक जागृति का प्रतीक कुमावत समाज महाकुंभ 2025 कल दिनांक 28 दिसंबर 2025 रविवार को आयोजित होने जा रहा है यह भव्य आयोजन भगवान सांवरिया सेठ की पावन धरा पर मण्ड़फिया स्थित गोवर्धन रंगमंच पर संपन्न होगा जिसमें राजस्थान के माननीय राज्यपाल श्री हरिभाऊ बागडे की मुख्य अतिथि होगें मेवाड़ कुमावत समाज महाकुंभ आयोजन समिति संयोजक शंकर लाल मेरावंडिया ने बताया कि मेवाड़ क्षैत्र के समस्त चौकी चौखलों संस्थाओ के पदाधिकारी व्यवस्थाओं में लगे हैं अत: कई वर्षों बाद मेवाड़ कुमावत समाज एक जाजम एक जैसा नियम मेवाड़ आंचल में एकता बनी रहे श्री सांवरिया जी की जिस प्रकार महिमा दिनो दिन बढ रही है उसी प्रकार हमारे समाज का विकास दिन दूना रात चौगुना होता रहे इसी उद्देश्य को लेकर यह आयोजन किया जा रहा है संपूर्ण मेवाड़ का पहली बार मेवाड़ के प्रसिद्ध श्री सांवलिया जी में होने जा रहा है विक्रम संवत 2022 पोस्ट शुक्ल अष्टमी के शुभ अवसर पर आयोजित होने वाले इस महाकुंभ को लेकर समाज के लोगों में भारी उत्साह है आयोजन समिति के पदाधिकारीयों ने बताया कि मां कुंभ समाज के युवाओं के लिए नई दिशा तय करेगा और सामाजिक अधिकारों के प्रति जागरूकता लाएगा इस महाकुंभ का आयोजन केवल एक सम्मेलन मात्रे नहीं बल्कि मेवाड़ के कुमावत समाज द्वारा अपनी शक्ति और पहचान को नए सिरे से स्थापित करने का एक बड़ा मंच है आयोजन समिति के वरिष्ठ पदाधिकारियों के अनुसार इस समागम में चितौडगढ उदयपुर राजसमंद भीलवाड़ा प्रतापगढ़ और आसपास के इलाकों से करीब 100000 से अधिक समाज बंधुओ के छूटने की संभावना है गांव गांव ढाणी ढाणी में पीला चावल बांटकर समाज बंधुओ को आमंत्रित किया गया यह महाकुम्भ कुमावत समाज को एक सूत्र में बांधने सामाजिक समरसता को सुदृढ करने तथा नई पीढी़ को समाज की परंपराओं और संस्कारों से जोडने के उद्देश्य आयोजित किया जा रहा है कार्यक्रम में समाज के वरिष्ठ जनों युवाओं महिलाओं और बच्चों की सक्रिय भागीदारी रहेगी समाज के विकास शिक्षा संगठनात्मक मजबूती एंव भविष्य की दिशा पर भी चर्चा की जाएगी मेवाड़ अंचल के साथ-साथ आसपास के जिलों से समाजजन अपने परिवार सहित आयोजन स्थल पर पहुंचेंगे आयोजन को लेकर समाज में विशेष उत्साह देखा जा रहा है आयोजन स्थल को भव्य रूप से सजाया गया है तथा व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया जा रहा है यह आयोजन समाज की एकता शक्ति और पहचान को नई दिशा देगा कुमावत समाज महाकुंभ 2025 न केवल एक कार्यक्रम है बल्कि यह समाज के गौरव एक जड़ता और उज्जवल भविष्य का प्रतीक बनकर उभरेगा आयोजन समिति के गिरिराज खनाडिया ने बताया कि आयोजन समिति के संयोजक श्री शंकर लाल जी मेरावंडिया की अध्यक्षता माननीय राजपाल महोदय श्री हरि भाऊ बागडे के मुख्य अतिथि एंव पूर्व विधायक नानुराम कुमावत विशिष्ट अतिथि तथा मेवाड़ क्षैत्र के कुमावत समाज के समस्त चौखलों के सानिध्य में सम्पन्न होगा

Rainbow News Hindustan
Author: Rainbow News Hindustan

Mo.9414526432

Leave a Comment