राज्यपाल ने प्राथमिक विद्यालय कटरा का भ्रमण कर आंगनबाड़ी केंद्रों का निरीक्षण किया।

SHARE:

राज्यपाल ने प्राथमिक विद्यालय कटरा का भ्रमण कर आंगनबाड़ी केंद्रों का निरीक्षण किया।

अयोध्या।

अयोध्या प्रदेश की राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल ने आज प्राथमिक विद्यालय कटरा का भ्रमण किया और राज्य स्मार्ट सिटी योजना के अंतर्गत अयोध्या धाम के 15 वार्डों में निर्माणाधीन 70 नवीन आंगनबाड़ी केंद्रों का स्थलीय निरीक्षण किया।इस दौरान राज्यपाल ने बच्चों से संवाद किया, प्रार्थना एवं राष्ट्रगीत सुना, और उन्हें चॉकलेट व पुस्तक वितरित की। उन्होंने विद्यालय की कक्षाओं और रसोईघर का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की जानकारी ली और अभिभावकों से नियमित रूप से बच्चों को स्कूल भेजने का आह्वान किया।
राज्यपाल ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि निर्माण कार्य पूरा होने तक वैकल्पिक व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, ताकि बच्चों को शिक्षा और पोषणयुक्त भोजन मिल सके। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी, अपर जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक और अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Rainbow News Hindustan
Author: Rainbow News Hindustan

Mo.9414526432

Leave a Comment