किसानो का विकास है, देश का विकास – वंदना उपाध्याय।
*कृषि मेले में बच्चों ने जो नजारा पेश किया उसका हर कोई कायल -डॉ सुनील कुमार तिवारी*
अयोध्या ।श्री परमहंस शिक्षण प्रशिक्षण महाविद्यालय विद्याकुंड अयोध्या में कृषि मेला का आयोजन किया गया।कार्यक्रम की मुख्य अतिथि रामाय ट्रस्ट की अध्यक्ष , महाविद्यालय की प्रबंधिका श्रीमती वंदना उपाध्याय थी। महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने स्टाल लगाकर आयोजन का महत्व बढ़ाया। मुख्य अतिथि ने स्टाल पर जाकर बच्चों से संवाद किया और कृषि कार्यों के लिए विशेष ध्यान देने की जरूरत बताई ।उन्होंने कहा यह दिवस भारत के पूर्व प्रधानमंत्री और किसान नेता चौधरी चरण सिंह जी की जयंती के अवसर पर मनाया जाता है। उन्होंने अपने जीवन का अधिकांश समय किसानों के अधिकारों, कृषि सुधारों और ग्रामीण विकास को समर्पित किया।
महाविद्यालय के प्राचार्य डॉक्टर सुनील कुमार तिवारी ने कृषि प्रदर्शनी के अवलोकन के दौरान बताया कि इस प्रदर्शनी का उद्देश्य उन्नत फ़सल उत्पादन विधियों और नवीनतम कृषि तकनीक का प्रसार करना, किसानों को परिशुद्ध खेती और फ़सल प्रबंधन जैसी नवीन तकनीकों के बारे में शिक्षित करना है ताकि आधुनिक कृषि पद्धतियों के प्रति उनकी समझ और अपनाने में वृद्धि हो। कृषि विभाग के विभागाध्यक्ष डॉक्टर आर.आर.यादव ने प्रदर्शनी के अवलोकन के दौरान कहा कृषि प्रदर्शनी में बच्चों के स्टाल कृषि के प्रति युवा पीढ़ी की रुचि जगाते हैं, जहाँ वे मिट्टी, बीज, स्थानीय फसलें, जैविक खाद, और छोटे कृषि उपकरण प्रदर्शित कर सकते हैं, पारंपरिक कृषि विधियों और आधुनिक तकनीकों के बीच अंतर समझा सकते हैं, और अपनी छोटी सब्जियों या पौधों के मॉडल के साथ पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हैं, जिससे उन्हें व्यावहारिक ज्ञान मिलता है और वे खेती के महत्व को समझते हैं।
Author: Rainbow News Hindustan
Mo.9414526432





