जनहित से जुड़े तीन गंभीर मुद्दों पर कार्रवाई की मांग : सरोज यादव

SHARE:

जनहित से जुड़े तीन गंभीर मुद्दों पर कार्रवाई की मांग : सरोज यादव

अयोध्या।

समाजवादी पार्टी महिला सभा की जिलाध्यक्ष सरोज यादव ने अपने साथियों के साथ एडीएम प्रशासन को ज्ञापन सौंपते हुए जनहित से जुड़े तीन गंभीर मुद्दों पर तत्काल कार्रवाई की मांग की। उन्होंने कहा कि ये मुद्दे महिला सम्मान, पर्यावरण संरक्षण और मासूम बच्चों की जान से जुड़े हैं, जिन पर किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार्य नहीं है। जिलाध्यक्ष ने बिहार में महिला सम्मान से जुड़े प्रकरण का उल्लेख करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा सार्वजनिक मंच पर एक महिला का बुर्का हटाना निंदनीय, शर्मनाक और महिला गरिमा के विरुद्ध है। उन्होंने इस कृत्य के लिए सार्वजनिक माफी की मांग की।उन्होंने अरावली पर्वतमाला संरक्षण का मुद्दा उठाते हुए कहा कि अरावली देश के पर्यावरण और जलवायु संतुलन के लिए अत्यंत आवश्यक है, इसलिए इसे संरक्षित क्षेत्र घोषित रखते हुए खनन व निर्माण गतिविधियों पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया जाए।कोडीन सिरप से बच्चों की मौत के मामलों को गंभीर बताते हुए सरोज यादव ने दोषियों पर सख्त कार्रवाई, नाम सार्वजनिक करने और सेवानिवृत्त न्यायाधीश की अध्यक्षता में जांच आयोग गठित करने की मांग की। उन्होंने चेतावनी दी कि मांगें पूरी न होने पर आंदोलन किया जाएगा।इस मौके पर जिला महासचिव निशात अख्तर, रीता निषाद, पूजा वर्मा, रीता राही, राजकुमारी कोरी सभा के जिला अध्यक्ष करन यादव सहित कई पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Rainbow News Hindustan
Author: Rainbow News Hindustan

Mo.9414526432

Leave a Comment