विधायक अभय सिंह के जन्मदिन की पूर्व संध्या पर बनराजा बस्ती में सभासद आरती जायसवाल ने वितरण किए गर्म कपड़े।
जय बाबा अमरनाथ बर्फानी सेवा समिति (रजि0) की अनूठी पहल
गोसाईगंज(अयोध्या) l
बढ़ रही ठंड ने जहां आम जन मानस को झकझोर दिया है,वही जिनके पास तन ढकने के लिए कपड़े नहीं है उसके लिए यह ठंड का मौसम जानलेवा सबित हो रहा हैं।ऐसे में हम आप सभी का कर्तव्य है कि जिन गरीबों,मजलूमों के पास तन ढकने के लिए कपड़े नहीं है ऐसे लोगों को चिन्हित कर इस गलन मौसम में गर्म नए/पुराने कपड़े पहनाने के लिए आगे आए।इस ठंड के मौसम में ऐसे जरूरत मंदों की सेवा करना किसी तीर्थ जाने से कम नहीं है।उक्त बातें गोसाईगंज विधायक अभय सिंह के जन्म दिन की पूर्व संध्या पर गोसाईगंज बाजार से सटे समदा एवं शिवगढ़ गॉव स्थित बनराजा बस्ती में जरूरत मंदो को पुराने गर्म कपड़ों को वितरित करते हुए गोसाईगंज नगर पंचायत की सभासद एवं जय बाबा अमरनाथ बर्फानी सेवा समिति(रजि0) गोसाईगंज अयोध्या की अध्यक्ष श्रीमती आरती जायसवाल ने कही।गर्म कपड़े पाकर बच्चों सहित बड़ों के चेहरे पर जहां मुस्कान आ गई वही सभासद के इस नेक कार्य की सभी ने सराहना की।इस दौरान जय बाबा अमरनाथ बर्फानी सेवा समिति के संरक्षक/समाज सेवी जगदीश कुमार जायसवाल,प्रबंधक-दिनेश कुमार जयसवाल “पत्रकार”, बजरंग समिति के अध्यक्ष एवं समिति के सदस्य-अशोक मोदनवाल, सदस्य-विजय कुमार वर्मा,सुनीता गुप्ता सहित कई लोग मौजूद थे।
Author: Rainbow News Hindustan
Mo.9414526432





