रणकपुर जवाई महोत्सव : सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा समा।
दो दिवसीय महोत्सव में हुए कई रौचक व लुभावने आयोजन
सादड़ी,पाली
पर्यटन की बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित दो दिवसीय रणकपुर महोत्सव में आयोजित प्रत्त्तुतियों ने आमजन को खासा लुभाया। प्रचार की कमी कहें या कुछ ओर वजह के चलते गिने चुने ही विदेशी सैलनी सम्मिलित हो पाए। पर्यटन विभाग व जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित कार्य’ म में प्रथम दिन रविवार को सांयकाल रणकपुर जैन मंदिर, जिला प्रशासन व पर्यटन विभाग की ओर से दीप प्रज्वलन किया गया। आनंदजी कल्याणजी जैन पेढ़ी द्वारा रणकपुर मंदिर को 1008 दीपों से श्रृंगारित किया गया। रात को निर्धारित समय पर सूर्व मंदिर के मुक्ताकांशी मंच पर राजस्थान के लोक कलाकार भंगुर खान एंड पार्टी की प्रस्तुतियों के साथ सांस्कृतिक संध्या की शुरुआत हुई। इक्कीस कलाकारों ने खड़ताल का जादू चलाकर ताल की कला दिखाई। फिर केसरिया बालम आओ नी पधारो म्हारे देश… गीत से अतिथि देवो भव की परंपरा याद दिलाईप्रतिरचदरिया झीनी रे झीनी… कबीर कैफे की प्रस्तुति पर झूमे श्रोता
सांरकृतिक बेला में मशहूर कचीर कैफे बेंड के कलाकार नीरज आर्य की प्रस्तुतियों ने शम की रंगत जमा ली। उन्होंने गायन की शुरुआत चदरिया झीनी रे दीनी.. हे राम नाग रस भीनी… के साथ किया। उसके बाद’ मशः सतगुरु व्यापारी साहिब है…, घट घट में पछी बोलता है…, सत्र चला चली का खेला… दो दिन जग का मेला…. मन मस्त मगन भया क्या बोले रेग…. मत कर काया रो अहंकार काया घार से काची…. म्हारा सदगुरु आंगन आया…. मन लागो मारो यार फकीरी में आदि कबीर के संदेशों से ओतप्रोत संगीत से जोरदार समा बांधा। इस दौरान जिला कलक्टर एलएन मंत्री, एडीएम शैलेन्द्रसिंह चारण, देसूरी उपखंड अधिकारी सिद्धार्थ सांदू, तहसीलदार फतेहसिंह, नायब तहसीलदार गिरीराजसिंह राणावत, सादड़ी नगरपालिका इओ नीलकमल सिंह राणावत व पर्यटन विभाग के अधिकारी उपस्थित थे।जोधपुर के प्रशांत गोडवाड़ श्री व ढालोप की शारदा मिस गोडवाड़ से सम्मानित
रणकपुर महोत्सव के दूसरे दिन सोमवार सुबह होटल माना ग्राउंड में विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित हुई। साफा बांधने चम्मच दौड, मूंछ प्रतियोगिता, गोडवाड श्री. निस गोडवाड, रस्साकस्सी, नटका दौड़ जैसी प्रतियोगिताओं ने लोगों को खूब लुभाया।
Author: Rainbow News Hindustan
Mo.9414526432





