एसपीयू महाविद्यालय में सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं का हुआ सफल आयोजन।
फालना,पाली
स्थानीय एसपीयू महाविद्यालय में सांस्कृतिक परिषद के तत्वाधान में विद्यार्थियों की प्रतिभा को मंच प्रदान करने के उद्देश्य से नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्य डॉ हिमांशु मेहता द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ एवं प्राची मिश्रा एवं कोमल द्वारा सरस्वती वंदना के साथ हुआ। प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर भाग लेते हुए लोक तथा आधुनिक नृत्य शैलियों की मनमोहक प्रस्तुतियाँ दीं। प्रतिभागियों ने अपनी भाव-भंगिमाओं, तालमेल और सृजनात्मकता से दर्शकों का मन मोह लिया। प्राचार्य डॉ हिमांशु मेहता ने संबोधित करते हुए कहा कि ऐसे सांस्कृतिक कार्यक्रम विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में सहायक होते हैं और उनमें आत्मविश्वास व टीम भावना का विकास करते हैं। महाविद्यालय उपाचार्य डॉ गौतम शर्मा ने कहा कि नृत्य केवल कला नहीं, यह हमारी संस्कृति की आत्मा है। सांस्कृतिक परिषद प्रभारी दलपत सिंह ने बताया कि एकल नृत्य प्रतियोगिता में प्रथम स्थान डिंपल कुमारी, द्वितीय स्थान भूमि चौरसिया एवं तृतीय स्थान प्राची मिश्रा ने प्राप्त किया। युगल नृत्य प्रतियोगिता में प्रथम स्थान हिमांशी व मैना, द्वितीय स्थान खुशबू व्यास व करीना सेन एवं तृतीय स्थान प्राची मिश्रा व मनीषा ने प्राप्त किया एवं समूह नृत्य प्रतियोगिता ने प्रथम स्थान ग्रुप ‘बी’ खुशी, सलोनी, संजय व आयुष एवं द्वितीय स्थान ग्रुप ‘डी’ निकिता, दिव्या कंवर, दिव्या वैष्णव व हर्षिता मेवाड़ा ने प्राप्त किया।
एकल नृत्य प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल मोहम्मद यामीन, डॉ अरविंद सिंह चौहान एवं डॉ मनोज कुमार शर्मा एवं युगल व समूह नृत्य प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल पी. भास्कर, डॉ मगनलाल एवं डॉ ललित मोहन ने प्रस्तुति, हावभाव एवं वेशभूषा के आधार पर प्रतिभागियों का मूल्यांकन किया। प्रतियोगिता के इतर महिपाल एण्ड ग्रुप, जयपाल, संकेत सोलंकी ने अपने मनमोहक भजनों एवं गायन से सभी का मन मोहा। तकनीकी कार्य सहायक आचार्य दीपक गुप्ता, माधवी श्रीमाली द्वारा संचालित किया गया। कार्यक्रम का मंच संचालन सहायक आचार्य ओमप्रकाश द्वारा किया गया एवं सांस्कृतिक परिषद के सदस्य नीलम वैष्णव, अपेक्षिता आशियां एवं सभी स्टाफ एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे। प्रतियोगिता में लैब बॉय तेजाराम का विशेष सहयोग रहा।
Author: Rainbow News Hindustan
Mo.9414526432





