निर्मला हॉस्पिटल प्रकरण: मृतक के पुत्र की पत्रकार वार्ता,आईएमए अध्यक्ष पर गंभीर आरोप।
अयोध्या।
शहर के एक होटल में निर्मला हॉस्पिटल प्रकरण को लेकर मृतक सरोज कौशल के पुत्र सुनील कौशल की ओर से प्रेसवार्ता आयोजित की गई। इस दौरान पीड़ित परिवार के मित्र एवं शरद शुक्ला ने इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) के अध्यक्ष के खिलाफ खुलकर मोर्चा खोलते हुए गंभीर आरोप लगाए।
कांग्रेस नेता शरद शुक्ला ने कहा कि प्रेस के सामने मुस्कराकर बाइट देने वाले डॉक्टर ने मानवता को शर्मसार किया है। उन्होंने आईएमए अध्यक्ष की फोटो मीडिया के सामने दिखाते हुए कहा कि संगठन द्वारा रविवार को की गई पत्रकार वार्ता में पीड़ित परिवार पर लगाए गए डराने-धमकाने और धन उगाही के आरोप पूरी तरह निराधार हैं।
शरद शुक्ला ने बताया कि जिस मृत्यु प्रमाण पत्र को आधार बनाकर आईएमए ने अपना पक्ष रखा है, उसकी प्रति उनके पास भी मौजूद है। उन्होंने दावा किया कि उसी प्रमाण पत्र में मौत का कारण दवा की ओवरडोज बताया गया है। ऐसे में अब पीड़ित परिवार न्याय के लिए न्यायालय की शरण लेने को मजबूर है। श्री शुक्ला कहा कि मामले की सच्चाई अदालत में सामने आएगी और वहां सभी संबंधित डॉक्टरों की भूमिका उजागर होगी। पीड़ित परिवार ने निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
Author: Rainbow News Hindustan
Mo.9414526432





