राष्ट्रीय गणित दिवस पर रामानुजन को किया याद,कई प्रतियोगिताओं का हुआ आयोजन।
देसूरी,पाली।
राष्ट्रीय गणित दिवस पर निकटवर्ती राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय गुड़ा आसकरण में अतिरिक्त मुख्य ब्लाक शिक्षा देसूरी विजय सिंह माली के सानिध्य में संस्था प्रधान प्रमोदकुमार महावर के निर्देशन में विद्यार्थियों ने महान गणितज्ञ श्रीनिवास रामानुजन को याद किया तथा उनके जीवन से प्रेरणा लेकर कार्य करने का संकल्प लिया।
कार्यवाहक संस्था प्रधान प्रमोदकुमार महावर ने बताया कि बालिकाओं ने रामानुजन पर निबंध व चार्ट बनाकर प्रस्तुत किए।कक्षा 1-8के विद्यार्थियों ने पहाड़ा प्रतियोगिता व संख्या ज्ञान कराने वाले खेलों में भाग लिया। अतिरिक्त मुख्य ब्लाक शिक्षा अधिकारी देसूरी विजयसिह माली विजय सिंह माली ने रामानुजन के जीवन पर प्रकाश डाला तथा उनके गणित में दिए योगदान को सराहा।इस अवसर पर सुनील कुमार,हरकेशकुमार यादव, जगन्नाथलाल गुर्जर व श्रवणदास वैष्णव समेत समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।इसी प्रकार राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय लांपी में भी अतिरिक्त मुख्य ब्लाक शिक्षा अधिकारी देसूरी विजयसिह माली व संस्था प्रधान असलम खां के सानिध्य में गणित दिवस कार्यक्रम आयोजित किया गया।
उल्लेखनीय है कि महान गणितज्ञ श्रीनिवास रामानुजन के जन्म दिन 22दिसंबर को राष्ट्रीय गणित दिवस के रुप में मनाया जाता है।
Author: Rainbow News Hindustan
Mo.9414526432





