देसूरी एसीबीईओ ने पीएम श्री बालिका, मोडिया मगरी व भीलों का झूंपा विद्यालय का शाला संबलन के तहत निरीक्षण कर दिए दिशा निर्देश सादड़ी,पाली।
अतिरिक्त मुख्य ब्लाक शिक्षा अधिकारी देसूरी विजयसिंह माली ने स्थानीय पीएम श्री श्री धनराज बदामिया राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय सादड़ी राजकीय प्राथमिक विद्यालय मोडिया मगरी, राजकीय प्राथमिक विद्यालय भीलों का झूंपा सादड़ी का शाला संबलन के तहत निरीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
पीएम श्री श्री धनराज बदामिया राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय सादड़ी की संस्था प्रधान मधुकुमारी गोस्वामी ने बताया कि एसीबीईओ माली ने विद्यालय का शाला संबलन के तहत निरीक्षण के दौरान प्रखर राजस्थान 2.0की कक्षाओं,एम डी एम, पुस्तकालय व कार्यपुस्तिकाओं का अवलोकन किया तथा अभिलेखों की जांच कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।माली ने विद्यालय स्टाफ व विद्यार्थियों से संवाद कर फीडबैक लिया । संस्था प्रधान मधुकुमारी गोस्वामी ने विश्वास दिलाया कि उनके द्वारा दिए गए दिशा-निर्देशों की पालना की जाएगी।इस अवसर पर उप प्राचार्य कन्हैयालाल, मनीषा ओझा, कविता कंवर, प्रकाश कुमार शिशोदिया, सरस्वती पालीवाल,वीरम राम चौधरी, मनीषा सोलंकी, सुशीला सोनी रमेश कुमार वछेटा समेत समस्त स्टाफ उपस्थित रहा। तत्पश्चात अतिरिक्त मुख्य ब्लाक शिक्षा अधिकारी माली ने राजकीय प्राथमिक विद्यालय मोडिया बस्ती,राजकीय प्राथमिक विद्यालय भीलों का झुंपा ादड़ी शाला संबलन के तहत निरीक्षण किया।संस्था प्रधान ताराचंद व भरत कुमार से विद्यालय अभिलेख, एमडीएम, प्रखर राजस्थान की जानकारी प्राप्त की।
उल्लेखनीय है कि विद्यालयों की शैक्षिक सहशैक्षणिक भौतिक स्थिति की जांच हेतु एप के माध्यम से शिक्षा अधिकारी विद्यालय जाकर शाला संबलन करते हैं।
Author: Rainbow News Hindustan
Mo.9414526432





