चितौडगढ नरेन्द्र सेठिया
एक दिवसीय कार्यशाला संपन्न शिक्षक शैक्षिक नवाचारों को आत्म सात कर अमल में लाएं देवत प्राथमिक कक्षा शिक्षण के दौरान सह शैक्षिक गतिविधियों द्वारा आनंददायी वातावरण में नवाचारों के साथ सीखने- सिखाने का अभ्यास करवाया जाए तो बालकों के मानस पटल पर स्थाई रूप से अंकित होगा, जो भारत के सुनहरे भविष्य का निर्माण करने में अपनी भूमिका अदा करेंगे। अतः शिक्षक शैक्षिक नवाचारों को आत्मसात कर अमल में लाएं ।यह विचार ब्लॉक प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी गोवर्धन लाल देवत ने राजकीय प्राथमिक विद्यालय भागल में पीईईओ पोटला कलां अधीनस्थ हिंदी विषय पढ़ाने वाले शिक्षकों की शिक्षा विभाग व अजीम प्रेमजी फाउंडेशन के तत्वावधान में आयोजित एक दिवसीय कार्यशाला में व्यक्त किये । पीईईओ प्रतिनिधि चन्दा शर्मा ने ऊपरना ओढा कर ब्लॉक प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी देवत का स्वागत किया । संस्था प्रधान अनिता साहू ने बालकों की सहभागिता से हिंदी शिक्षण में नवाचार को प्रस्तुत किया। पी ईईओ क्षेत्र के विद्यालयों से किशन लाल धनेत, तृप्ति तिवारी चरपोटिया, कैलाश चंद्र पोटला खुर्द ,अशोक धारीवाल चतरों का खेड़ा, कन्हैयालाल भीम नगर आदि शिक्षक तथा अजीम प्रेमजी फाउंडेशन से सीमा व कुलदीप उपस्थित थे। विद्यालय भागल की ओर से शिक्षक राजू रेगर ने आभार व्यक्त किया।
Author: Rainbow News Hindustan
Mo.9414526432





