फाल्ट ठीक करते वक्त कार्मिक को लगा करंट,प्राथमिक उपचार के बाद पाली रेफर।

SHARE:

लाटाडा गांव में पोल पर चढ़े कार्मिक को लगा झटकाः नीचे गिरने से गंभीर घायल, सादड़ी से पाली रेफर किया

सादड़ी,पाली।

सादड़ी थाना क्षेत्र के लाटाडा गांव में बिजली के पोल पर चढ़े एक एफआरटी (FRT) कार्मिक को करंट लग गया। करंट लगने से वह नीचे गिर गया और गंभीर रूप से घायल हो गया। ग्रामीणों ने उसे तुरंत सादड़ी के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) पहुंचाया।डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे पाली रेफर कर दिया। घायल कार्मिक की पहचान मुंडारा जीएसएस के अधीन कार्यरत नारायण पुत्र वंशाराम मीणा (25) के रूप में हुई है।

नारायण लाटाडा गांव में बिजली का फॉल्ट ठीक करने के लिए पोल पर चढ़ा था, तभी उसे करंट आ गया। घटना की सूचना मिलते ही एफआरटी के अन्य कर्मचारी और डिस्कॉम के अधिकारी भी मौके पर पहुंचे।

इस घटना के संबंध में मुंडारा डिस्कॉम के कनिष्ठ अभियंता कुणाल बंसीवाल से संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन उन्होंने कॉल काट दिया।

Rainbow News Hindustan
Author: Rainbow News Hindustan

Mo.9414526432

Leave a Comment