कार डिवाइडर से टकराई, दो की मौके पर हुई मौत,एक गम्भीर घायल।

SHARE:

कार डिवाइडर से टकराई, दो की मौके पर हुई मौत,एक गम्भीर घायल।

नरेन्द्र सेठिया चित्तौड़गढ़।

जिले के भादसोड़ा थाना क्षेत्र में उदयपुर चित्तौड़गढ़ सिक्सलेन पर मंगलवार सुबह भीषण हादसा हो गया। तेज गति से आई कार डिवाइडर से टकरा कर पलटी खा गई। कार की स्पीड इतनी तेज थी कि बोनट में से उछल कर इंजन सर्विस रोड से भी दूर जा गिरा। हादसे में एक व्यक्ति घायल हुआ है, जिसे उपचार के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। अब पुलिस अग्रिम कार्यवाही में जुटी हुई है।

भादसोड़ा थानाधिकारी महेंद्रसिंह गुर्जर ने बताया कि मंगलवार सुबह करीब 7 बजे यह हादसा हुआ है। एक कार उदयपुर से चित्तौड़गढ़ की ओर जा रही थी। इस दौरान भादसोड़ा थाना क्षेत्र में नरधारी गांव के निकट कार सिक्सलेन के बीच में लगाए सीमेंट के डिवाइडर से टकरा गई। हादसे के बाद कार के परखच्चे उड़ गए। हादसे के बाद राहगीरों एवं ग्रामीणों की भीड़ मौके पर जमा हो गई। एक व्यक्ति मार में ही फस गया था, जिसे कड़ी मशक्कत के बाद निकाला। लोगों ने 108 एंबुलेंस को बुला कर इन्हें चित्तौड़गढ़ पहुंचाया। लेकिन ग्रामीणों से मिली जानकारी के अनुसार दो की मौके पर ही मौत हो गई थी। यह तीनों ही व्यक्ति उदयपुर के रहने वाले बताए जा रहे हैं। पुलिस ने एंबुलेंस की सहायता से मृतकों के शव को जिला चिकित्सालय की मोर्चरी में रखवाया है तथा परिजनों को सूचना दी है। परिजनों के आने पर शव की शिनाख्तगी एवं पोस्टमार्टम की कार्रवाई होगी। घायल की पहचान प्रवीण के रूप में हुई है। हादसे के बाद मौके पर नेशनल हाईवे के मैनेजर नरेंद्र चौधरी, पूर्व प्रधान गोविंदसिंह सहित कई ग्रामीण भी मौके पर पहुंचे।

Rainbow News Hindustan
Author: Rainbow News Hindustan

Mo.9414526432

Leave a Comment