किसान के ऊपर हुए प्राण घातक हमले का खुलासा न होने से नाराज वकील संघ ने तारून थाने का किया घेराव।
तारून,अयोध्या । अमृत विचार : थाना क्षेत्र अंतर्गत सोनौरागाऊपुर में एक सप्ताह पहले किसान शिवकुमार वर्मा के ऊपर हुए जानलेवा हमले में आरोपियों के गिरफ्तारी न होने से नाराज वकील संघ हाई कोर्ट लखनऊ व अयोध्या वकील संघ ने पीड़ित के घर दोपहर रविवार को पहुंचकर पुलिस के खिलाफ धरना प्रदर्शन व नारेबाजी की। सी ओ बीकापुर पियूष के समझाने बुझाने पर भी लोग पुलिस के ऊपर विपक्षियों से मिली भगत व थाना प्रभारी संदीप त्रिपाठी को स्वजातीय होने से बचाव करने का आरोप लगाकर 4 घंटे तक धरने पर बैठे रहे। धरना दे रहे लोगों ने परिवार की सुरक्षा के लिए असलहे का लाइसेंस देने व पुलिस सुरक्षा की मांग की । सी ओ पियूष ने कहा कि विवेचना थाना हैदरगंज विवेक राय को स्थानांतरण कर दिया गया है। लेकिन सैकड़ो की संख्या में लोग उग्र होकर गांव से कूच कर तारून थाने पहुंचकर जमीन पर बैठकर धरना प्रदर्शन करते हुए पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की। विवेचक विवेक राय ने 4 घंटे का समय मांग कर धरना समाप्त कराया। धरने में एडवोकेट सनी पटेल हाई कोर्ट, अमरेंद्र सिंह बाहुबली, विजय पटेल, दिनेश जी, सपा नेता धर्मवीर वर्मा, ओमनाथ वर्मा, रामकृपाल पटेल, घनश्याम पटेल, विनय वर्मा आदि लोग सैकड़ो की संख्या में मौजूद रहे।
Author: Rainbow News Hindustan
Mo.9414526432





