ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन अयोध्या की बैठक में नई जिला कार्यकारिणी गठित
अयोध्या।प्रेस क्लब सिविल लाइन में आयोजित ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन जनपद अयोध्या की बैठक में वर्ष 2026 के लिए 21 सदस्यीय नई जिला कार्यकारिणी का गठन किया गया। बैठक में देवबक्श वर्मा को पुनः जिला अध्यक्ष, सुमित्रानंदन यादव को उपाध्यक्ष तथा अवध राम यादव को महामंत्री चुना गया। साथ ही विभिन्न पदों पर पदाधिकारियों एवं तहसील अध्यक्षों का चयन किया गया।
बैठक में वक्ताओं ने निष्पक्ष पत्रकारिता, संगठन की मजबूती तथा ग्रामीण पत्रकारों की सुरक्षा व मान्यता की आवश्यकता पर जोर दिया। अंत में जून–जुलाई में जनपद स्तर पर पत्रकार सम्मेलन आयोजित करने पर सहमति बनी।
Author: Rainbow News Hindustan
Mo.9414526432
Post Views: 40





