सादड़ी में लगेगी भगवान परशुराम की 21 फीट ऊंची अष्ठधातु प्रतिमा।

SHARE:

सादड़ी में लगेगी भगवान परशुराम की 21 फीट ऊंची अष्ठधातु प्रतिमा।

सादड़ी, पाली।

मगाई नदी रिवर फ्रंट पर परशुराम प्रतिमा स्थापना स्थल बेसमेंट कार्य को लेकर मौका देखते पालिका उपाध्यक्ष, ईओ व प्रबुद्धजन।

सादड़ीवांकल माताजी मन्दिर पीछे मगाई नदी रिवर फ्रंट परशुराम महादेव सर्किल नाम से बहुत जल्द विकसित होगा। यहां जन सहयोग से करीब 35 लाख रुपए से निर्मित भगवान परशुराम की अष्टधातु निर्मित 21 फीट की प्रतिमा लगेगी। इसका 75 फीसदी निर्माण कार्य जयपुर से पूर्ण हो गया है। बेसमेंट कार्य को लेकर पालिका अधिशासी अधिकारी नीलकमल सिंह, कनिष्ठ अभियंता जयेश पालीवाल ने पालिका उपाध्यक्ष हीराराम जाट के साथ कार्यस्थल का निरीक्षण कर जल्द बेसमेंट निर्माण के दिशा निर्देश दिए।

परशुराम प्रतिमा अनावरण समिति संयोजक गोविंद प्रसाद व्यास, पार्षद संजय बोहरा, भाजपा मंडल अध्यक्ष गोविंद मीणा ने बताया कि मूर्ति बनवाने में सादड़ी

के लोगों ने बढ़-चढ़ कर आर्थिक सहयोग किया है और अब भी मिल रहा है। इस कार्यक्रम पर करीब 51 लाख रुपए खर्च होंगे। इसके अतिरिक्त पालिका से बेसमेंट, लाइटिंग, साज-सज्जा व उद्यान कार्य करवाया जाएगा। मूर्ति निर्माता महावीर भारती ने बेसमेंट बनाने, भूमि समतल करने, सुरक्षा मानक व अन्य पहलुओं को लेकर विस्तृत चर्चा की। अधिशासी अधिकारी नीलकमलसिंह, कनिष्ठ अभियंता जयेश पालीवाल, संवेदक विक्रम सिंह इन्दा को जल्द कार्य पूर्णता को लेकर पाबंद किया। इस दौरान पालिका उपाध्यक्ष हीराराम जाट, महामंत्री मांगीलाल सगरवंशी, खेताराम जाट, कन्हैयालाल सोनी, भावेश जोधावत, मार्गदर्शक हस्तीमल वैष्णव, संजय नन्दवाना सहित प्रबुद्धजन मौजूद रहे।

Rainbow News Hindustan
Author: Rainbow News Hindustan

Mo.9414526432

Leave a Comment