सादड़ी में विकास रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया: नगर में सरकार की दो साल की उपलब्धियां बताई।

SHARE:

सादड़ी में विकास रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया: नगर में सरकार की दो साल की उपलब्धियां बताई।

 

सादड़ी,पाली

विकास रथ रवाना
राज्य सरकार के दो वर्ष पूर्ण

राज्य सरकार के दो वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में रविवार को बाली विधानसभा क्षेत्र के सादड़ी में विकास रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। विकास रथ के माध्यम से सरकार की उपलब्धियों, योजनाओं एवं विकास कार्यों की जानकारी घर-घर तक पहुंचाई जाएगी।

इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष संजय बोहरा ने कहा कि सरकार आमजन के सर्वांगीण विकास के लिए निरंतर प्रयास कर रही है। जनता को अपने कार्यों का रिपोर्ट कार्ड देना सरकार की जिम्मेदारी है, इसी उद्देश्य से सुशासन का रिपोर्ट कार्ड जनता के समक्ष रखा गया है। उन्होंने बताया कि विकास रथ विधानसभा क्षेत्र के गांव-गांव और ढाणी-ढाणी तक पहुंचकर लोगों को सरकारी योजनाओं से जोड़ने का कार्य करेगा।

सादड़ी मंडल अध्यक्ष गोविंद मीणा ने कहा कि सरकार ने पांच वर्षों में पूरे करने का लक्ष्य रखे गए कार्यों में से 70 प्रतिशत कार्य मात्र दो वर्षों में ही पूर्ण कर लिए हैं। पानी और बिजली के क्षेत्र में अभूतपूर्व कार्य हुए हैं। किसानों को अन्नदाता के साथ-साथ ऊर्जादाता भी बनाया गया है, जिससे प्रदेश के 22 जिलों में दिन में बिजली उपलब्ध कराई जा रही है।

जिला महामंत्री भरत त्रिवेदी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन और मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में प्रदेश विकास की नई ऊंचाइयों को छू रहा है। उन्होंने बताया कि पिछले दो वर्षों में लगभग 92 हजार सरकारी नौकरियां दी गई हैं। साथ ही ‘राइजिंग राजस्थान’ के तहत 35 लाख करोड़ रुपए के एमओयू हुए हैं, जिनमें से 8 लाख करोड़ रुपए की ग्राउंड ब्रेकिंग हो चुकी है।

सादड़ी मंडल महामंत्री प्रफुल सिंह राव ने बताया कि मुख्यमंत्री आयुष्मान आरोग्य योजना के तहत 25 लाख रुपए तक का कैशलेस इलाज उपलब्ध कराया जा रहा है। वहीं, राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत 70 लाख जरूरतमंदों को जोड़ा गया है। गरीब परिवारों की महिलाओं को 450 रुपए में गैस सिलेंडर तथा लाडो प्रोत्साहन योजना के तहत बालिकाओं को 1.50 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि दी जा रही है।

कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष संजय बोहरा, जिला महामंत्री भरत त्रिवेदी, जिला मंत्री शक्ति सिंह, मंडल अध्यक्ष गोविंद मीणा, नगरपालिका उपाध्यक्ष हीराराम जाट, एसटी मोर्चा जिलाध्यक्ष थानाराम मीणा, मंडल महामंत्री प्रफुल सिंह राव, पार्षद नारायण राव, घीसुलाल चौधरी, मंडल उपाध्यक्ष सोहनलाल प्रजापत, कार्यक्रम संयोजक भोमाराम जाट, एडवोकेट विनोद मेघवाल, हीरसिंह राजपुरोहित, विमल त्रिवेदी, पूर्व उप सरपंच हरिसिंह राजपुरोहित, नारायण लोहार,पूर्व पार्षद धन्नाराम बावरी सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Rainbow News Hindustan
Author: Rainbow News Hindustan

Mo.9414526432

Leave a Comment