महापौर ने व्यापारी नेता को दी 50 हजार की आर्थिक मदद
अयोध्या। कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से जूझ रहे अयोध्या के व्यापारी नेता नंद कुमार गुप्ता की सहायता के लिए जनपद के समाजसेवी आगे आ रहे हैं। इसी क्रम में बीते आठ दिसंबर को अयोध्या के महापौर महंत गिरीशपति त्रिपाठी ने उनके इलाज हेतु 50 हजार रुपये की आर्थिक सहायता उनके बैंक खाते में ऑनलाइन भेजी।
इस सहयोग के लिए नंद कुमार गुप्ता एवं उनके परिवार ने महापौर का आभार व्यक्त किया। वहीं महापौर महंत गिरीशपति त्रिपाठी ने कहा कि नंद कुमार गुप्ता हमेशा व्यापारी भाइयों के सुख-दुख में साथ खड़े रहते हैं, ऐसे में जनपदवासियों को भी इस कठिन समय में उनके और उनके परिवार की मदद के लिए आगे आना चाहिए।
Author: Rainbow News Hindustan
Mo.9414526432
Post Views: 42





