महंत देवेंद्र प्रसादाचार्य जी महाराज के नेतृत्व में श्री राम कथा का हुआ आगाज।

SHARE:

रामेश्वरम में चक्रवर्ती महाराज दशरथ जी के राज महल के बिन्दुगद्याचार्य स्वामी श्री महंत देवेंद्र प्रसादाचार्य जी महाराज के नेतृत्व में श्री राम कथा का हुआ आगाज
संजय यादव अयोध्या

रामेश्वरम ।

आज रामेश्वरम तीर्थ तमिलनाडु में वाल्मीकि रामायण जी के साथ रामेश्वरम धाम में स्थित राम कथा के प्रेमी हनुमान जी के मंदिर में दर्शन पूजन और शोभायात्रा के साथ चक्रवर्ती महाराज दशरथ जी के राज महल बड़ा स्थान रामकोट अयोध्या के बिन्दुगद्याचार्य पूज्य महंत स्वामी श्री महंत देवेंद्र प्रसादाचार्य जी महाराज के सानिध्य में एवं श्रीमद् जगतगुरु अर्जुन देवाचार्य स्वामी श्री कृपालु राम भूषण देवाचार्य जी महाराज मंगल भवन पीठाधीश्वर श्री अयोध्या जी के संयोजन में श्री रामेश्वर कथा मंडपम निकट रामेश्वर नाथ मंदिर रामेश्वरम तमिलनाडु में राम कुंज अयोध्या धाम पीठाधीश्वर स्वामी रामानन्द दास जी महाराज के श्री मुख से राम कथा का शुक्रवार को भव्य शुभारंभ हुआ । आज शोभा यात्रा और व्यास गद्दी के पूजन के साथ यह कार्यक्रम शुरू हो गया । कथा 20 दिसंबर तक चलेगी । इसमें सम्मिलित होने के लिए सैकड़ों लोग अयोध्या से गए हुए हैं।

Rainbow News Hindustan
Author: Rainbow News Hindustan

Mo.9414526432

Leave a Comment