नव उत्थान – नई पहचान,बढ़ता राजस्थान-हमारा राजस्थान।

SHARE:

नव उत्थान – नई पहचान,बढ़ता राजस्थान – हमारा राजस्थान।

*’सड़क सुरक्षा सप्ताह, निकली वाहन रैली, अतिरिक्त जिला कलेक्टर बजरंग सिंह ने दिखाई हरी झंडी’*

पाली।

सड़क सुरक्षा सप्ताह, सुशासन पखवाड़े के तृतीय दिवस शनिवार को परिवहन विभाग एवं पुलिस प्रशासन पाली द्वारा वाहन रैली का आयोजन किया गया जिसे अतिरिक्त जिला कलेक्टर डॉक्टर बजरंग सिंह द्वारा हरी झंड दिखाकर रवाना किया गया।

राजस्थान सरकार के 2 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष में मनाई जा रहे सुशासन पखवाड़े के अंतर्गत तृतीय दिवस शनिवार को जिला कलेक्ट्रेट परिसर से वाहन रैली का आयोजन किया गया जिसे अतिरिक्त जिला कलेक्टर बजरंग सिंह ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया रैली शहर के विभिन्न मार्गाे से गुजरते हुए जिला कलेक्टर कार्यालय पर पहुंचकर समाप्त हुई। साथ ही आज से राजकीय कर्मचारीयों के लिए हेलमेट व सीट बेल्ट का प्रयोग आवश्यक होगा ।
रैली में कालिका यूनिट पुलिस के जवानों व राजकीय कर्मचारियों द्वारा भाग लिया गया।
रैली में अतिरिक्त जिला परिवहन आधिकारी गणपत लाल पुनड़ , पाली ट्रैफिक सी.आई निरमा बिश्नोई सहित पुलिस विभाग के अधिकारी सहित विभिन्न विभागों के आधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे

Rainbow News Hindustan
Author: Rainbow News Hindustan

Mo.9414526432

Leave a Comment