लूट के मामले में 15 हजार रूपये का ईनामी वांछित आरोपी गिरफ्तार।
राजसमंद जिले के रेलमगरा थाने में 8 साल से था फरार।
चित्तौड़गढ़।
जिले के कपासन थाना पुलिस ने लूट के मामले में 8 साल से फरार वांछित राजसमन्द जिले के रेलमगरा थाने के 15 हजार रुपये के ईनामी आरोपी को गिरफ्तार किया है।
जिला पुलिस अधीक्षक मनीष त्रिपाठी ने बताया कि महानिरीक्षक पुलिस उदयपुर रेंज, उदयपुर के आदेश की पालना में वांछित अपराधियों की गिरफतारी हेतु चलाये जा रहे “विशेष अभियान ऑपरेशन सुदर्शन चक्र” के अनुक्रम में एएसपी सरिता सिंह तथा डीवाईएसपी कपासन हरजी लाल के सुपरविजन में थानाधिकारी सुनील शर्मा के नेतृत्व में कानि. महेंद्र सिंह, देवी लाल, नीरज व राजेश की टीम गठित कर थाना कपासन क्षेत्र के मेवदा कॉलोनी में निवासरत व वांछित अपराधियों को चिन्हित कर उनके निवास व ठिकानों पर मुखबीर तन्त्र के जरिये सुचना प्राप्त कर दबिश दी गई। पुलिस टीम द्वारा लूट के मामले में 08 वर्ष से फरार राजसमंद जिले के रेलमगरा थाने के वांछित 15 हजार रूपये के ईनामी अपराधी गणपत पुत्र पेमा कंजर निवासी मेवदा कॉलोनी थाना कपासन को दबिश देकर गिरफ्तार किया है। थानाधिकारी कपासन द्वारा राजसमन्द जिले के रेलमगरा पुलिस को सुचना दी जाकर पुलिस की टीम को सिपुर्द किया गया।
Author: Rainbow News Hindustan
Mo.9414526432





