महापरिनिर्वाण दिवस पर बाबासाहेब को श्रद्धांजलि।

SHARE:

महापरिनिर्वाण दिवस पर बाबासाहेब को श्रद्धांजलि

चितौडगढ नरेन्द्र सेठिया,आकोला |

गाडरियावास आकोला स्थित अंबेडकर पार्क में शनिवार को भारत रत्न संविधान निर्माता बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर का महापरिनिर्वाण दिवस (पुण्यतिथि) श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाया गया। इस अवसर पर आयोजित समारोह में मुख्य अतिथि श्री अपूर्व गोतम तहसीलदार भूपालसागर, आंबेडकर विचार मंच उप शाखा भूपालसागर अध्यक्ष रतनलाल खटीक, इकाई अध्यक्ष संजय कुमार खटीक, समता संगठन राजस्थान जवाहरलाल मेघवाल व सोशल एक्टिविस्ट हरलाल बैरवा, आंबेडकर शिक्षक संघ कोश्ध्यक्ष ओमप्रकाश खटीक, रामलाल खटीक पूर्व व्याख्याता, नारायणलाल जटिया ने बाबासाहेब की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम के दौरान भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष शकर लाल साहू, महामंत्री हिम्मत टांक, सम्पत भील, मुकेश हरिजन, संगठन मंत्री रवि हरिजन, प्रभुलाल भील पूर्व सरपंच करजाली, महेश कुमार कंजर, पीरुमल मोची गुजरती मोची समाज आसावरा माता अध्यक्ष, गणपतलाल मोची आंबेडकर विचार मंच उपशाखा संगठन कोषाध्यक्ष, श्यामलाल मोची संगठन मंत्री, यदि ने बाबासाहेब के जीवन, उनके संघर्षों और देश के प्रति उनके अमूल्य योगदान को याद किया। एडवोकेट कल्पना मेघवाल ने कहा कि समानता, न्याय और सशक्तिकरण के उनके विचार आज भी प्रासंगिक हैं और हमें उनके आदर्शों पर चलने की प्रेरणा देते हैं। बड़ी संख्या में लोगों ने इस अवसर पर उपस्थित होकर बाबासाहेब के प्रति अपनी आस्था और सम्मान प्रकट किया। इस अवसर पर प्रेम शंकर रेगर कनिष्ठ लेखाकार शिक्षा विभाग ब्लॉक भूपालसागर, प्रवीण रेगर कनिष्ठ लेखाकार चिकित्सा विभाग ब्लॉक भूपालसागर, जीवन कुमार रेगर ब्लॉक सांख्याकिकी अधिकारी ब्लॉक भूपालसागर, देवीलाल गाडरी कनिष्ट लेखाकार महिला एवं बाल विकास विभाग भूपालसागर,उपाध्यक्ष सोहनलाल मोची, सुरेखा हरिजन महिला मंडल उपाध्यक्ष आकोला, संगठन मंत्री दिव्या हरिजन, दिनेश कुमार, मंजू देवी, संजू देवी, संतोष देवी, रेखा देवी, इंद्रा देवी हरिजन, उंकारलाल बुनकर, वजेराम भील चोकड़ी, जगदीश चन्द्र रेगर आदि ने बाबा साहब भीमराव आंबेडकर के स्टेचू पर पुष्प अप्रीत कर उनके आदर्शो पर चलने का संकल्प लिया |

Rainbow News Hindustan
Author: Rainbow News Hindustan

Mo.9414526432

Leave a Comment