जन सेवा ही जीवन का उद्देश्य: राजेश चौबे
मां अन्नपूर्णा सेवा संस्थान ने जरूरतमंदों में बांटे कंबल।
अयोध्या। मां अन्नपूर्णा सेवा संस्थान द्वारा एमी आलापुर स्थित एस.बी.एस. इंटर कॉलेज परिसर में वृहद कंबल वितरण एवं समरसता भोज का आयोजन किया गया, जिसमें 300 जरूरतमंद लोगों को कंबल वितरित किए गए। यह कार्यक्रम संस्था के प्रबंधक राजेश चौबे के जन्मदिन पर आयोजित किया गया।समाजसेवी राजेश चौबे ने कहा कि जन सेवा ही जीवन का उद्देश्य है और संस्था द्वारा भोजन वितरण, कंबल वितरण, रक्तदान शिविर व अन्य जनहित कार्य लगातार किए जा रहे हैं।कार्यक्रम में डॉ. अनुराग वाजपेयी और जिला पंचायत सदस्य प्रदीप यादव ने सभी से समाजसेवा के लिए प्रेरणा लेने की अपील की। संस्था के अध्यक्ष मुन्ना गुप्ता ने बताया कि हर रविवार जरूरतमंद परिवारों तक जाकर कंबल पहुंचाए जाएंगे।
समारोह में कई गणमान्यों व स्वयंसेवकों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
Author: Rainbow News Hindustan
Mo.9414526432





