दिव्यांगता अभिशाप नहीं, दिव्यांगता को अपनी ताकत बनाकर सफलता प्राप्त करे-माली
सादड़ी,पाली।
दिव्यांगता अभिशाप नहीं है।दिव्यांगता को अपनी ताकत बनाकर कई लोगों ने सफलता प्राप्त की है आप भी उनकी सफलता की कहानियां जानकर जीवन में सफल बने। उक्त उद्गार अतिरिक्त मुख्य ब्लाक शिक्षा अधिकारी देसूरी विजयसिह माली ने स्थानीय देवीचंद मयाचंद बोरलाई वाला राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय सादड़ी में श्री मूलचंद ताराचंद पुनमिया चेरिटेबल ट्रस्ट मुंबई सादड़ी के सहयोग से अंतर्राष्ट्रीय दिव्यांग दिवस पर आयोजित दिव्यांग विद्यार्थी सम्मान समारोह एवं दिव्यांग खेलकूद प्रतियोगिता के समापन समारोह में व्यक्त किए।
माली ने कहा कि दिव्यांग विद्यार्थी अपने हौसले के बल पर आगे बढ़कर परिवार,समाज व राष्ट्र को गौरवान्वित करते हैं।माली ने श्री मूलचंद ताराचंद पुनमिया चेरिटेबल ट्रस्ट की भूरि भूरि प्रशंसा करते हुए कहा कि ट्रस्ट सामाजिक सरोकार में सदैव अग्रणी रहा है और भविष्य में भी इसी प्रकार का सहयोग मिलेगा। ।इस अवसर पर दिव्यांग प्रधानाध्यापक राजा राम चौधरी ने अपनी सफलता की कहानी सुनाकर विद्यार्थियों को प्रेरित किया कि दिव्यांग भी जीवन में आगे बढ़ सकते हैं। समापन समारोह की अध्यक्षता प्रधानाचार्य मीठालाल बोराणा ने की।
सरस्वती पूजन से प्रारंभ हुए इस समारोह में संदर्भ व्यक्ति रघुवीर सिंह ने समावेशी शिक्षा की जानकारी दी तथा आज के दिव्यांग विद्यार्थी सम्मान समारोह व दिव्यांग विद्यार्थी खेलकूद प्रतियोगिता की जानकारी दी। तत्पश्चात अतिरिक्त मुख्य ब्लाक शिक्षा अधिकारी देसूरी विजयसिह माली, प्रधानाचार्य मीठालाल बोराणा, संदर्भ व्यक्ति रघुवीर सिंह व उप प्राचार्य नरेंद्र राठौड़ के करकमलों से दिव्यांग विद्यार्थियों व खेलकूद प्रतियोगिता में प्रथम द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को श्री मूलचंद ताराचंद पुनमिया चेरिटेबल ट्रस्ट मुंबई सादड़ी के सौजन्य से पारितोषिक, प्रमाण पत्र व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। इससे पहले मुख्य ब्लाक शिक्षा अधिकारी देसूरी मोहनलाल बलाई ने सरस्वती पूजन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने दिव्यांग विद्यार्थियों को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की । उन्होंने उल्लेखनीय उपलब्धि वाले विशेष शिक्षकों बाबूलाल महावर,सुमन न्यौल व मूलाराम कस्वां का बाहुमान किया।तत्पश्चात खेल प्रभारी धन्नाराम मोबारशा व सरस्वती पालीवाल के निर्देशन में दिव्यांग छात्र छात्राओं के लिए अलग-अलग खेलकूद प्रतियोगिता म्यूज़िकल चेयर, जलेबी दौड, चम्मच दौड़,50मीटर दौड़ व अन्य प्रतिस्पर्धाओं का आयोजन किया गया जिसमें दिव्यांग विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कानाराम सोलंकी, मोहनलाल जाट, मूलाराम कस्वां, मनीष मीणा,श्रवण दास, छगनलाल व ललितेश मेघवाल ने व्यवस्था संभाली।इस अवसर पर शिवपाल सिंह, कमला मेघवाल, गायत्री शर्मा,खुशवंती समेत समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।मंच संचालन कालूराम गोयल ने किया।
उल्लेखनीय है कि अतिरिक्त मुख्य ब्लाक शिक्षा अधिकारी देसूरी विजयसिह माली की पहल पर अंतर्राष्ट्रीय दिव्यांग दिवस पर पहली बार नवाचार के रुप में श्री मूलचंद ताराचंद पुनमिया चेरिटेबल ट्रस्ट मुंबई सादड़ी के सहयोग से यह आयोजन किया गया। इसमें सादड़ी कलस्टर के राजकीय विद्यालयों के108 दिव्यांग विद्यार्थियों ने भाग लिया।
Author: Rainbow News Hindustan
Mo.9414526432





