एकल अभियान आँचल की एक समीक्षा बैठक हुई संपन।
फालना,पाली
एकल विद्यालय को शिक्षा का मंदिर के नाम से जाना जाता है।एकल अभियान के तहत ग्रामीण,वनवासी तथा सीमावृती क्षेत्रों में प्राथमिक शिक्षा,आरोग्य योजना,ग्राम विकास,जागरण शिक्षा,संस्कार शिक्षा को गांव गांव में विधालय चलाए जा रहे हैं। एकल विद्यालय वनवासी और पिछड़े क्षेत्र की संपूर्ण विकास की योजना है।जहां आज भी सुदूरवर्ती इलाकों में शिक्षा की कोई व्यवस्था नहीं है,ऐसे क्षेत्रों में एकल* *विद्यालय संचालित कर बच्चों को तीन घंटे की अनौपचारिक शिक्षा गांव के ही युवक और युवतियों द्वारा दी जाती है।अंचल पाली के 192 गांवों में एकल विद्यालय संचालित हो रहे हैं।इसी कड़ी में एकल अभियान के स्तर अनुसार मासिक कार्य समीक्षा बैठक होती हैं उसी अनुसार एकल अभियान अंचल पाली की अंचल कार्य समीक्षा बैठक आज स्थानीय* *कार्यालय बाली में गौतम चंद यति सम्भाग प्राथमिक शिक्षा प्रभारी व अमित मेहता फालना अंचल कोषाध्यक्ष के मार्गदर्शन में सम्पन्न हुई। इस दौरान गौतम ने गत माह की समीक्षा की गयी और गीता जयंती के बारे विस्तार से बताते हुए प्रतियोगिता के बारे पूरा विस्तार से बताया गया। इस दौरान अमित मेहता फालना ने एकल के कार्य की सराहना की*
*इस दौरान दूदाराम श्याम भाग प्रशिक्षण प्रमुख ने आगामी वार्षिक आचार्य अभ्यास वर्गों के बारे में बताया*
*इस दौरान जिला संगठन मंत्री तरुण गर्ग ने पाली जिले के 192 गांवों में चल रहे एकल विद्यालयों के बारे में जानकारी दी तथा एकल की पंचमुखी शिक्षा से संचालित कार्यपद्धति बताई। इस दौरान राजेश कुमार अंचल कार्यालय प्रमुख, कमला कुमारी गतिविधि प्रमुख, सोमराज जी अंचल व्यास,प्रदीप कुमार अंचल कार्यालय सहायक,तथा समस्त संच प्रमुख भाई-बहिन मौजूद रहे।
Author: Rainbow News Hindustan
Mo.9414526432





