गुरुदेव भगवान के आशीर्वाद से जो मुझे नए दायित्व मिला।
अयोध्या।
श्री राम नगरी के परिक्रमा मार्ग तुलसी बड़ी स्थित श्री श्री 1008 श्री धूनी वाले बाबा सेवा सदन का विधिवत पूजन अर्चन के साथ, अयोध्या में आने वाले श्रद्धालुओं भक्तों के लिए हुआ शुभारंभ। इसी के साथ धूनी वाले बाबा मंदिर के महंत कमल दास जी महाराज के शिष्य महामंडलेश्वर पवन कुमार दास और बृजमोहन दास को संयुक्त रूप से वैष्णो सनातन परंपरा के अनुसार कंठी चद्दर तिलक देकर के मंदिर का उत्तराधिकारी महंत बनाया गया। महंत बनने के बाद पवन कुमार दास महाराज ने कहा कि गुरुदेव भगवान के आशीर्वाद से जो मुझे नए दायित्व मिला है उन्हीं के निर्देशन में सेवा करता रहूंगा मंदिर की जो भी सेवा चल रही है वह निरंतर चलती रहेगी और जैसा गुरुदेव भगवान का आदेश होगा उसको आगे बढ़ाया जाएगा। नव नियुक्त महंत बृजमोहन दास ने कहा कि मंदिर में गुरुदेव भगवान और धूनी वाले बाबा महाराज के आशीर्वाद से ही सेवाएं चल रही हैं और आगे भी चलती रहेगी आश्रम में अयोध्या में आने वाले श्रद्धालुओं के साथ-साथ संत सेवा गौ सेवा विद्यार्थी सेवा निरंतर चलता रहेगा और यह सभी कार्य गुरुदेव भगवान के आशीर्वाद से ही होगा। महानताई समारोह में मणिरामदास छावनी के उत्तराधिकारी महंत कमलनयन दास, राम वल्लभा कुंज के अधिकारी राजकुमार दास, लाल साहब दरबार के महंत रामनरेश शरण लक्ष्मण किला के महंत मैथिली रमण शरण, अनी अखाड़ा के महासचिव महंत नंदराम दास, जानकी घाट बड़ा स्थान के महंत जन्मेजय शरण, बड़ा भक्तमाल के महान था अवधेश कुमार दास, संकट मोचन हनुमान किला के महंत परशुराम दास, महंत सच्चिदानंद दास, महंत शिवराम दास सहित सैकड़ो संतो महंतों क्यों उपस्थिति में महंथाई समारोह संपन्न हुआ। अतिथियों का स्वागत सम्मान महंत कमल दास महाराज ने किया। समारोह में उत्तर प्रदेश, हरियाणा राजस्थान मध्य प्रदेश सहित अन्य प्रदेशों से जुड़े आश्रम के भक्त उपस्थित रहे।
Author: Rainbow News Hindustan
Mo.9414526432





