वृद्ध किसान पर मधुमक्खियों का हमला, पानी के हौज में कूदकर बचाई जान।

SHARE:

वृद्ध किसान पर मधुमक्खियों का हमला, पानी के हौज में कूदकर बचाई जान।

सादड़ी,पाली

मादा में रविवार शाम कृषि कार्य कर खेत से घर लौट रहे एक वृद्ध किसान पर मधुमक्खियों ने हमला कर दिया। वृद्ध ने पानी के हौज में कूदकर अपनी जान बचाई। ग्रामीणों की मदद से उसे सादड़ी अस्पताल पहुंचाया।

मादा गांव निवासी नगाराम (78) रविवार शाम को अपने खेत से घर लौट रहा था। रास्ते में एक

सादड़ी. मधुमक्खियों के हमले में घायल वृद्ध का उपचार करते चिकित्सक।

पेड़ पर छज्जे से उड़ी मधुमक्खियों वृद्ध पर हमला कर दिया। मधुमक्खियों से बचने के लिए नगाराम ने पास के एक पानी से भरे हौज में छलांग लगा दी। घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों का मौके पर जमघट लग गया। एडवोकेट जगतसिंह राजावत ने घायल वृद्ध को मदद कर सादड़ी सीएचसी अस्पताल भर्ती कराया।

Rainbow News Hindustan
Author: Rainbow News Hindustan

Mo.9414526432

Leave a Comment