बाबू शिव शंकर गुप्ता की स्मृति में काव्य संध्या आयोजित।
अयोध्या।मानव जीवन में कवि और साहित्यकार होना ईश्वर की विशेष अनुकंपा है, जो मानव को महामानव की ओर ले जाती है। यह उद्गार आज सहादतगंज स्थित द होटल पुष्पक में आयोजित काव्य संध्या में व्यक्त किए गए। इस कार्यक्रम का आयोजन सरस्वती काव्य कला संगम ने उनके संस्थापक निर्मल गुप्त एवं महामंत्री जितेंद्र गुप्ता के संयोजन में किया। यह काव्य संध्या वरिष्ठ कवि और चित्रकार बाबू शिव शंकर गुप्ता की पुण्य स्मृति में आयोजित की गई थी।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि डॉ. सम्राट अशोक मौर्य, राष्ट्रीय महामंत्री, हिंदी प्रचार प्रसार सेवा संस्थान रहे। मौके पर अनेक नामचीन साहित्यकारों, कवियों, शायरों और लेखकों ने श्रद्धांजलि अर्पित की और काव्य संध्या को उत्सव रूप दे दिया।शायर मृदुभाषी मुजम्मिल फिदा हुसैन के संचालन में कवियों, शायरों और नज़्मकारों ने उपस्थित साहित्य प्रेमियों को देर रात तक अपनी रचनाओं से आनंदित किया। समारोह की अध्यक्षता करते हुए वरिष्ठ साहित्यकार एल.डी. शर्मा ने कहा कि साहित्यकारों की सृजनात्मक ऊर्जा समाज को नई दिशा देती है।कार्यक्रम में प्रमुख रूप से उपस्थित साहित्यकार और कवि थे: आर.डी. आनंद, रामजीत ‘बेदार’, अधिवक्ता विपिन यादव, वरिष्ठ पत्रकार नीलम सिंह, अरविंद तिवारी, वरिष्ठ कवि अशोक टाटम्बरी, शैलेंद्र पांडेय मासूम, रामानंद सागर, नीरज सिन्हा नीर, रीता शर्मा, सत्यभान सिंह, फारुख फैज़ाबादी, इशरत हुसैन इशरत, राम दुलारे बौद्ध, आशीष दुबे, अमन फैज़ाबादी, एहतशाम वफा, एलतीफ़ात माहिर, राजकुमार माहिर, स्वदेश मेहरोत्रा ‘रश्मि’, वाहिद अली वाहिद, राजकुमार आनंद, अजय साहू, रामशंकर बिंद, जे.पी. श्रीवास्तव पूनम, अमित मिश्र, विनीता कुशवाहा ‘महक गोंडवी’, अवधेश पाल विंदास, राजीव श्रीवास्तव, घनश्याम जी, अब्दुल्ला चिराग, पूजा श्रीवास्तव, अखिलेश सिंह, कवलजीत सिंह, महेंद्र नाथ आदि।
Author: Rainbow News Hindustan
Mo.9414526432





