अर्द्धवार्षिक परीक्षा का औचक निरीक्षण कर दिए दिशा निर्देश।

SHARE:

ऐसीबीईओ देसूरी ने मगरतलाव,पनोता ,सांसरी व कोट सोलंकियान में चल रही अर्द्धवार्षिक परीक्षा का औचक निरीक्षण कर दिए दिशा निर्देश।

खिंवाड़ा,पाली।

अतिरिक्त मुख्य ब्लाक शिक्षा अधिकारी देसूरी विजयसिह माली ने राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय मगरतलाव, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय पनोता, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय सांसरी व राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय कोटसोलंकियान का औचक निरीक्षण कर वहां चल रही अर्द्धवार्षिक परीक्षा का जायजा लिया तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
मगरतलाव कार्यवाहक संस्था प्रधान रंगा सिंह ने बताया कि अतिरिक्त मुख्य ब्लाक शिक्षा अधिकारी देसूरी विजयसिह माली ने परीक्षा कक्षों का औचक निरीक्षण कर परीक्षा व्यवस्था का जायजा लिया तथा परीक्षा प्रभारी हेमराज मीणा से परीक्षा व्यवस्था की जानकारी लेकर परीक्षा अभिलेखों की जांच की।माली ने परीक्षा को शांतिपूर्ण व सुचारू ढंग से संचालित होना पाया गया। माली ने परीक्षा संबंधी आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस अवसर पर श्रवण कुमार, कैलाश चंद्र, अमराराम, विष्णुदत्त जोशी , गणेश कुमार,भरत कुमार, राहुल कुमार समेत समस्त स्टाफ उपस्थित रहा। इससे पहले माली ने राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय सांसरी, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय पनोता तथा राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय गुड़ा कोट सोलंकियान का भी औचक निरीक्षण कर वहां चल रही अर्द्धवार्षिक परीक्षा का जायजा लिया तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।इस अवसर पर संस्था प्रधान ताराचंद, निंबाराम व विष्णुदत्त टाक सहित स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे।
उल्लेखनीय है कि 20नवंबर से शुरू हुई अर्द्धवार्षिक परीक्षा 2दिसंबर तक चलेगी।

Rainbow News Hindustan
Author: Rainbow News Hindustan

Mo.9414526432

Leave a Comment