संघ कार्यालय में आज मनाया जाएगा गुरु तेगबहादुरजी का बलिदान दिवस।

SHARE:

संघ कार्यालय में आज मनाया जाएगा गुरु तेगबहादुरजी का बलिदान दिवस
-सिख समाज के साथ महापौर ने लोगों से किया शामिल होने का आह्वान
अयोध्या।

सिख समाज के नवें गुरु श्री गुरु तेग बहादर साहिबजी का 350 वां शहीदी शताब्दी समारोह 28 नवंबर शुक्रवार को सायं शाम छह बजे देवकाली बाईपास स्थित संघ कार्यालय साकेत निलयम में मनाया जाएगा। यह जानकारी महापौर महंत गिरीश पति त्रिपाठी ने सर्किट हाउस में पत्रकारों को दी।
उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रांत प्रचारक श्री कौशल जी के मार्गदर्शन में श्रीगुरु तेगबहादर साहिब सेवा समिति अयोध्या‌ द्वारा आयोजित कार्यक्रम में आसपास के जिलों के सिख समुदाय के साथ ही हर वर्ग के लोग भाग लेंगे। उन्होंने बताया कि बैंडबाजा व संगत फूलों की वर्षा के साथ श्रीगुरु ग्रंथ साहिबजी महाराज की सवारी कार्यक्रम स्थल पर सुशोभित होंगे। नजर बाग गुरुद्वारा के ज्ञानी नवनीत सिंह नीशू ने बताया कि गुरु जी के बलिदान की स्मृति में सोदर रेहरास साहब का पाठ व कीर्तन, अरदास, नाट्य प्रस्तुति एवं प्रतिष्ठित जनों का प्रवचन होगा। इसके पश्चात गुरु का लंगर श्रद्धालुओं में वितरित किया जाएगा।
प्रेसवार्ता में सरदार सुरेंद्रपाल सिंह बक्शी, भाजपा नेता अवधेश वर्मा, सरदार तेजिंदर पाल सिंह, सरदार सतवीर सिंह, गुरमीत सिंह, सरदार जसवीर सिंह, ऋषिराज सहित कई अन्य लोग उपस्थित रहे।

Rainbow News Hindustan
Author: Rainbow News Hindustan

Mo.9414526432

Leave a Comment