महात्मा ज्योतिबा फुले का शैक्षणिक अवदान महत्वपूर्ण-माली

SHARE:

महात्मा ज्योतिबा फुले का शैक्षणिक अवदान महत्वपूर्ण -माली
देसूरी,पाली।

महात्मा ज्योतिबा फुले का शैक्षणिक अवदान महत्वपूर्ण है। उन्होंने स्त्री शिक्षा, अंधविश्वास निर्मूलन व कुरीति मुक्त समाज के लिए जीवनभर प्रयास किए। उक्त उद्गार अतिरिक्त मुख्य ब्लाक शिक्षा अधिकारी देसूरी विजयसिह माली ने निकटवर्ती राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय सांसरी में प्रार्थना सभा में ज्योतिबा फुले की पुण्यतिथि पर व्यक्त किए।
माली ने कहा कि महात्मा ज्योतिबा फुले ने शिक्षित विकसित भारत की कल्पना की। उन्होंने सतयशोधक समाज की स्थापना कर सामाजिक पुनर्जागरण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।हमें महात्मा ज्योतिबा फुले की जीवनी पढ़कर देश व समाज के लिए कार्य करना चाहिए।
इससे पहले संस्था प्रधान ताराचंद ने ज्योतिबा फुले की जीवनी पर प्रकाश डाला। जेठाराम कुम्हार ने ज्योतिबा फुले के जीवन से जुड़े प्रेरक प्रसंग सुनाएं।इसी प्रकार राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय आशापुरा में भी अतिरिक्त मुख्य ब्लाक शिक्षा अधिकारी विजय सिंह माली ने शिक्षा को समाज परिवर्तन का साधन बताते हुए विद्यार्थियों को ज्योतिबा फुले के जीवन से प्रेरणा लेने व नियमित रूप से विद्यालय आने का आह्वान किया।इस अवसर पर संस्था प्रधान मदनलाल समेत समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।
उल्लेखनीय है कि 28नवंबर को महात्मा ज्योतिबा फुले की पुण्यतिथि है।

Rainbow News Hindustan
Author: Rainbow News Hindustan

Mo.9414526432

Leave a Comment