135 दिन से बह रही मगई नदी,बढ़ा जलस्तर।

SHARE:

135 दिन से बह रही मगई नदी, बढ़ा जलस्तर।

सादड़ी,पाली

इस कारण सिंचाई जल वितरण बैठक में सफाई करने की मांग उठी। उपक्षेत्र का वृहद सिचाई व पेयजल स्त्रोत रणकपुर सादड़ी बांध जिसकी 62.70 फीट भराव क्षमता व 205 एमसीएफटी पानी जल उपलब्धता है। पिछले एक दशक के दौरान मुश्किल से दो बार यह भराव क्षमता से कुछ खाली रहा होगा। जबकि 2021 से 25 के बीच हमेशा लबालब हुआ है। सहायक मगाई नदी भी कई दिनों तक बहती रही। इस वर्ष 14 जुलाई को तेज बारिश में बांध लबालब हुआ। जिसकी ओवरफ्लो से नदी मादा सरहद तक दूसरे दिन ही बडौद तक पहुंच गई। इसका पानी सैकड़ों गांवों से चाणोद तालाब व

सादड़ी-रणकपुर सादड़ी बांध पर बह रही है चादर।

गांव सरहद में पहुंचता है। बांध में 8 एमसीएफटी व 30 एमसीएफटी पानी

महारानी उद्यान व पेयजलापूर्ति आरक्षण रहता है। शेष 144एमसीएफटी पानी।

सिंचाई 02 पाण जलवितरण में वितरण होता है। इससे करीब 1300 एकड़ कृषि भूमि सिंचित होती है। बांध 14 जुलाई शाम सवा छह बजे लबालब हुआ। आज 135 दिन बाद भी ओवरफ्लो पर चादर वह रही है। इस बार सिंचाई जल वितरण नहीं होने से ओवरफ्लो आज तक बह रहा है। किसानों की मानें तो बांध के 13-15 किमी परिधि क्षेत्र के कुओं का जलस्तर बढ़ा है। जमीनों में से पानी रिसाव होकर आम रास्तों में बह रहा है। भूमि में नमी रहने से सिच्चाई की जल्द मांग नहीं हो रही है।

किसानों की बैठक में आज होगा निर्णय

रणकपुर/सादड़ी बांध से रबी फसल सिंचाई जलवितरण को लेकर गुरुवार सुबह 10.30 चजे मामाजी थान मन्दिर पर किसानों की बैठक होगी। जिसमें प्रथम पाण जल वितरण को लेकर रणनीति तय होगी। बैठक में कमांड किसान, जल उपयोक्ता संगम व जलसंसाधन विभाग अधिकारी मौजूद रहेंगे।

Rainbow News Hindustan
Author: Rainbow News Hindustan

Mo.9414526432

Leave a Comment