मार्केटिंग प्रतियोगिता में देवेंद्र रहे प्रथम।
फालना,पाली
स्थानीय एसपीयू महाविद्यालय में योजना मंच के तत्वावधान में मार्केटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने विभिन्न कंपनीयों के उत्पाद एवं सेवाओं की खूबियों पर प्रस्तुतीकरण देते हुए सबका ज्ञानवर्धन किया। महाविद्यालय प्राचार्य डॉ हिमांशु मेहता ने प्रतिभागियों को प्रेरित करते हुए कहा कि इस तरह की प्रतियोगिता आपके लिए अधिक महत्वपूर्ण साबित होगी क्योंकि चाहे आप व्यापार, नौकरी या कोई पेशा चुने आपको इन परिस्थितियों से गुजरना होगा। योजना मंच के प्रभारी दीपक गुप्ता ने बताया कि इस प्रतियोगिता में प्रथम स्थान देवेंद्र सोलंकी बीकॉम तृतीय सेमेस्टर, द्वितीय स्थान साहिल सेन बीसीए पंचम सेमेस्टर एवं तृतीय स्थान धवल बीए प्रथम सेमेस्टर ने प्राप्त किया। प्रतियोगिता में निर्णायकों की भूमिका पी. भास्कर और डॉ चेनाराम ने निभाई।
Author: Rainbow News Hindustan
Mo.9414526432





