
गहलोत सरकार में पेपर लीक करवाकर अपने रिश्तेदार व चहते पास होते थे, अब मजदूर-गरीब का बेटा पास होता है। Cm शर्मा
चामुंडेरी,पाली
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा आज बाली पहुंचे। उन्होंने यहां सोनी सीता देवी उम्मेदमल राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक स्कूल का लोकार्पण किया।
मुख्यमंत्री हेलिकॉप्टर से चामुंडेरी राणावतान पहुंचे। यहां भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़, मंत्री बाबूलाल खराड़ी, ओटाराम देवासी, बाली विधायक पुष्पेंद्र सिंह राणावत, पूर्व मंत्री अचलाराम मेघवाल, भाजपा जिलाध्यक्ष सुनील भंडारी ने उनका स्वागत किया।
मुख्यमंत्री ने यहां लोगों को संबोधित करते हुए कहा-पिछली सरकार में 19 में से 17 पेपर लीक हुए थे। अब एक भी पेपर लीक हुआ तो बताए। पहले रिश्तेदार पास होते थे, अब मजदूर-गरीब का बेटा पास होता है। उन्होंने सपनों को तोड़ने का काम किया, हमने सपनों को साकार करने का काम किया है।
यहां पढ़ने वाले छात्रों को जब इतनी सुविधाएं मिलेंगी, तो वह आगे जाकर हमेशा इसे याद करेंगे। जब हेलिकॉप्टर में आ रहा था तो जवाई बांध को भरा हुआ देखकर बहुत अच्छा लगा। मैं भी एक किसान परिवार से आता हूं। बांध से पानी मिलेगा तो किसान खुशहाल होंगे।
भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ ने कहा-मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राजस्थान में विकास के नए आयाम स्थापित किए हैं।
भामाशाह परिवार में बहुत अच्छा भवन बनाया है। भामाशाह अपनी मेहनत की कमाई जन्मभूमि पर लगाए, वह अपने बिजनेस के निवेश भी यहां करे।
कार्यक्रम में बाली विधायक पुष्पेंद्र सिंह ने कहा-भामाशाह ने स्कूल बिल्डिंग बनाई तो उनकी इच्छा थी कि मुख्यमंत्री इस भवन का उद्घाटन करे। आज यह इच्छा पूरी हो गई। 2.27 करोड़ रुपए में निर्माण पूरा हुआ।
भामाशाह जोजावरा सोनी परिवार की सीतादेवी, उम्मेदमल, तुलसीराम ने इस स्कूल का निर्माण कराया है। स्कल के निर्माण में 2 करोड 27 लाख का निर्माण पूरा कर शिक्षा के नए आवाम स्थापित किए। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राजस्थान में विकास के नए आयाम स्थापित किए हैं।
भामाशाह परिवार में बहुत अच्छा भवन बनाया है। भामाशाह अपनी मेहनत की कमाई जन्मभूमि पर लगाए, वह अपने बिजनेस के निवेश भी यहां करे।
कार्यक्रम में बाली विधायक पुष्पेंद्र सिंह ने कहा-भामाशाह ने स्कूल बिल्डिंग बनाई तो उनकी इच्छा थी कि मुख्यमंत्री इस भवन का उद्घाटन किया। भामाशाह जोजावरा सोनी परिवार की सीतादेवी, उम्मेदमल, तुलसीराम ने इस स्कूल का निर्माण कराया है। स्कूल के निर्माण में 2 करोड़ 27 लाख 50 हजार रुपए की लागत आई है।
Author: Rainbow News Hindustan
Mo.9414526432





