लाचित बरफुकन व गुरु तेगबहादुर के जीवन से प्रेरणा लेकर राष्ट्र के लिए कार्य करे- माली
नाडोल,पाली।
महान सेनापति लाचित बरफुकन व गुरु तेगबहादुर के जीवन से प्रेरणा लेकर राष्ट्र के लिए कार्य करें। उक्त उद्गार अतिरिक्त मुख्य ब्लाक शिक्षा अधिकारी देसूरी विजयसिह माली ने स्थानीय ग्रीन विनस पब्लिक स्कूल में प्रार्थना सभा में व्यक्त किए।
माली ने कहा कि महान सेनापति लाचित बरफुकन ने पूर्वोत्तर में मुगलों के प्रतिरोध में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हुए सराईघाट के युद्ध में विजय प्राप्त की। राष्ट्र उनके लिए सर्वोपरि था।इसी प्रकार गुरु तेगबहादुर ने राष्ट्र व मानवाधिकारों के लिए अपना बलिदान तक दे दिया। उन्होंने कहा कि हमें इन दोनों महापुरुषों की जीवनी पढ़नी चाहिए।
इससे पहले प्रधानाध्यापक विनोद कुमार टेलर ने लाचित बरफुकन व गुरु तेगबहादुर की जीवनी पर प्रकाश डाला।इस अवसर पर देवेंद्र कुमार टेलर,नरेश कुमार टेलर,खुशाल टेलर, इरफान खान,रमेश कुमार, धर्मेंद्र सिंह,सुरेश कुमार ,इंद्रमल, धन्नाराम,रत्नाशर्मा, ममता कुमारी,प्राची सोनी व प्रिया सोनी समेत समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।
उल्लेखनीय है कि आज पूर्वोत्तर के शिवाजी के रूप में विख्यात लाचित बरफुकन का जन्मदिन व सिक्खों के नवम गुरु तेगबहादुर का बलिदान दिवस है।
Author: Rainbow News Hindustan
Mo.9414526432





