राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय नं 2व रेबारियों की ढाणी नाडोल, का औचक निरीक्षण कर दिए दिशा निर्देश।

SHARE:

देसूरी एसीबीईओ माली ने राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय नं 2व रेबारियों की ढाणी नाडोल, का औचक निरीक्षण कर दिए दिशा निर्देश

नाडोल,पाली।

अतिरिक्त मुख्य ब्लाक शिक्षा अधिकारी देसूरी विजयसिंह माली ने राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय नं 2 व राजकीय प्राथमिक विद्यालय रेबारियों की ढाणी नाडोल का औचक निरीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय नं 2 नाडोल के संस्था प्रधान महिपाल सिंह ने बताया कि एसीबीईओ माली ने विद्यालय का औचक निरीक्षण किया। समस्त स्टाफ उपस्थित पाया गया। माली ने प्रखर राजस्थान 2.0की कक्षाओं, आईसीटी लेब,एम डी एम, पुस्तकालय व कार्यपुस्तिकाओं का अवलोकन किया तथा अभिलेखों की जांच कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।माली ने विद्यालय स्टाफ व विद्यार्थियों से संवाद कर फीडबैक लिया ।संस्था प्रधान महिपाल सिंह ने विश्वास दिलाया कि उनके द्वारा दिए गए दिशा-निर्देशों की पालना की जाएगी। इस अवसर पर सुमनलता शर्मा,कमोद देवल,नीमा सांदू व रेखा कुमारी समेत समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।तत्पश्चात माली ने राजकीय प्राथमिक विद्यालय रेबारियों की ढाणी का औचक निरीक्षण कर शिक्षक उपस्थिति व विद्यालय के शैक्षिक सहशैक्षणिक स्तर को जांचा तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।इस अवसर पर संस्था प्रधान भाना राम उपस्थित रहे।

Rainbow News Hindustan
Author: Rainbow News Hindustan

Mo.9414526432

Leave a Comment