पंकज जोशी और अभिनेत्री दिव्या उपाध्याय ने सांवलीया सेठ के दर्शन कर मंगल कामनाएं की।
चितौडगढ नरेन्द्र सेठिया
भादसोड़ा चौराहे पर प्राकट्य स्थल सांवलिया जी मंदिर पर सोशल मीडिया स्टार युटुब पंकज जोशी और अभिनेत्री दिव्या उपाध्याय ने सांवलीया सेठ के दर्शन कर मंगल कामनाएं की।
प्राप्त जानकारी के अनुसार प्राकट्य स्थल सांवलियाजी मंदिर पर सोशल मीडिया स्टार युटुबर पंकज जोशी और अभिनेत्री दिव्या उपाध्याय ने सांवलीया सेठ के दर्शन कर विश्व मंगल की कामनाएं की। ओसरा पुजारी ने भगवान सांवलिया सेठ का चरणामृत तुलसी पत्र प्रदान किया।
पंकज जोशी के यूट्यूब पर 10 मिलियन फॉलोअर्स दिव्या उपाध्याय के एक करोड़ फॉलोअर्स पर इंस्टाग्राम पर 3.5 मिलियन फॉलोअर्स है। मंदिर में दर्शन के दौरान उपस्थित दर्शनार्थी जो सोशल मीडिया पर एक्टिव रहते हैं और इनको जानते हे उन लोगों की भीड़ लग गई और उन के साथ सेल्फी लेने लग गए। इस अवसर पर उनके साथ सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर मॉडल लोकेश खींची, सौंदर्य प्रतियोगिता एवं सामाजिक गतिविधियों में पुरस्कृत मॉडल रोशनी बारोट, कमांडो पिंकी गर्ग उपस्थित थे।
Author: Rainbow News Hindustan
Mo.9414526432





