बालिका घाणेराव, संस्कृत विद्यालय, महात्मा गांधी घाणेराव व गुड़ाभोपसिंह में चल रही अर्द्धवार्षिक परीक्षा का निरीक्षण कर दिए दिशा निर्देश।

SHARE:

ऐसीबीईओ देसूरी ने बालिका घाणेराव, संस्कृत विद्यालय, महात्मा गांधी घाणेराव व गुड़ाभोपसिंह में चल रही अर्द्धवार्षिक परीक्षा का निरीक्षण कर दिए दिशा निर्देश
घाणेराव 21 नवंबर। अतिरिक्त मुख्य ब्लाक शिक्षा अधिकारी देसूरी विजयसिह माली ने राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय व राजकीय उच्च प्राथमिक संस्कृत विद्यालय घाणेराव, महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय घाणेराव,राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय गुड़ा भोपसिंह का निरीक्षण कर वहां चल रही अर्द्धवार्षिक परीक्षा का जायजा लिया तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
संस्था प्रधान नीतू मीणा ने बताया कि अतिरिक्त मुख्य ब्लाक शिक्षा अधिकारी देसूरी विजयसिह माली ने परीक्षा कक्षों का औचक निरीक्षण कर परीक्षा व्यवस्था का जायजा लिया तथा परीक्षा प्रभारी जब्बर सिंह राणावत से परीक्षा व्यवस्था का फीडबैक लेकर परीक्षा अभिलेखों की जांच की।माली ने परीक्षा को शांतिपूर्ण व सुचारू ढंग से संचालित होना पाया गया। माली ने परीक्षा संबंधी आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस अवसर पर देवाराम, सावित्री मेघवाल, लीला मेघवाल, संतोष व विवेकानंद मीणा समेत समस्त स्टाफ उपस्थित रहा। इससे पहले माली ने राजकीय उच्च प्राथमिक संस्कृत विद्यालय घाणेराव, महात्मा गांधी विद्यालय घाणेराव , राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय गुड़ा भोपसिंह का भी औचक निरीक्षण कर अर्द्धवार्षिक परीक्षा का जायजा लिया।इस अवसर पर संस्था प्रधान तेज सिंह,पूरणसिंह चूंडावत व गजेंद्रकुमार देवडा सहित सभी विद्यालयों के स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे।
उल्लेखनीय है कि कल से शुरू हुई अर्द्धवार्षिक परीक्षा 2दिसंबर तक चलेगी।

Rainbow News Hindustan
Author: Rainbow News Hindustan

Mo.9414526432

Leave a Comment