देसूरी एसीबीईओ माली ने गिरासिया कालोनी,कीरो की ढाणी, संग्राम नाड़ी व चारभुजा ढाणी घाणेराव ढेलडी विद्यालय का औचक निरीक्षण कर दिए दिशा निर्देश
घाणेराव,पाली।
अतिरिक्त मुख्य ब्लाक शिक्षा अधिकारी देसूरी विजयसिंह माली ने राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय गिरासिया कालोनी, राजकीय प्राथमिक कीरो की ढाणी,राजकीय प्राथमिक विद्यालय संग्राम नाड़ी व राजकीय प्राथमिक विद्यालय चारभुजा ढाणी घाणेराव का औचक निरीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय गिरासिया कालोनी के संस्था प्रधान भैरुसिंह राणावत ने बताया कि एसीबीईओ माली ने विद्यालय का औचक निरीक्षण किया। समस्त स्टाफ उपस्थित पाया गया। माली ने प्रखर राजस्थान 2.0की कक्षाओं, आईसीटी लेब,एम डी एम, पुस्तकालय व कार्यपुस्तिकाओं व उच्च प्राथमिक कक्षाओं की अर्द्धवार्षिक परीक्षा का अवलोकन किया तथा अभिलेखों की जांच कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।माली ने विद्यालय स्टाफ व विद्यार्थियों से संवाद कर फीडबैक लिया ।संस्था प्रधान भैरुसिंह राणावत ने विश्वास दिलाया कि उनके द्वारा दिए गए दिशा-निर्देशों की पालना की जाएगी। इस अवसर पर हीरसिंह राजपुरोहित,सुरज्ञान वर्मा, रामेश्वरप्रसाद जांगिड़, कृष्ण कुमार व सुनिल चावला समेत समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।तत्पश्चात माली ने राजकीय प्राथमिक विद्यालय कीरो की ढाणी, राजकीय प्राथमिक विद्यालय संग्राम नाड़ी व राजकीय प्राथमिक विद्यालय चारभुजा ढाणी घाणेराव का औचक निरीक्षण कर शिक्षक उपस्थिति व विद्यालय के शैक्षिक सहशैक्षणिक स्तर को जांचा तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।इस अवसर पर संस्था प्रधान वन मकवाना, रविंद्र व जैम्स मैथ्यू उपस्थित रहे।
Author: Rainbow News Hindustan
Mo.9414526432





