सादडी, मौखाजी बस्ती व मुठाना विद्यालय का शाला संबलन के तहत अवलोकन कर दिए दिशा निर्देश।

SHARE:

देसूरी एसीबीईओ माली ने पीएमश्री बालिका विद्यालय सादडी, मौखाजी बस्ती व मुठाना विद्यालय का शाला संबलन के तहत अवलोकन कर दिए दिशा निर्देश

सादड़ी,पाली।

अतिरिक्त मुख्य ब्लाक शिक्षा अधिकारी देसूरी विजयसिंह माली ने शाला संबलन के तहत पीएम श्री श्री धनराज बदामिया राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय सादड़ी ,राजकीय प्राथमिक विद्यालय मौखाजी बस्ती सादड़ी व राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय मुठाना का अवलोकन कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। पीएम श्री श्री धनराज बदामिया राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय सादड़ी की संस्था प्रधान मधुकुमारी गोस्वामी ने बताया कि एसीबीईओ माली ने प्रखर राजस्थान 2.0की कक्षाओं, आईसीटी लेब,एम डी एम, पुस्तकालय व कार्यपुस्तिकाओं का अवलोकन किया तथा अभिलेखों की जांच कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।माली ने विद्यालय स्टाफ व विद्यार्थियों से संवाद कर फीडबैक लिया ।संस्था प्रधान मधुकुमारी गोस्वामी ने विश्वास दिलाया कि उनके द्वारा दिए गए दिशा-निर्देशों की पालना की जाएगी। इस अवसर पर मनीषा ओझा, कविता कंवर,प्रकाश कुमार शिशोदिया, सरस्वती पालीवाल,वीरमराम चौधरी, मनीषा सोलंकी, सुशीला सोनी व पुरुषोत्तम समेत समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।तत्पश्चात माली ने राजकीय प्राथमिक विद्यालय मौखाजी बस्ती सादड़ी व राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय मुठाना का अवलोकन कर शाला संबलन किया तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।इस अवसर पर संस्था प्रधान लीलाकुमारी गर्ग व निर्मल कुमार तथा अंजु मालवीय, ओमप्रकाश वर्मा व मुकेशकुमार मीना सहित मुठाना स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे।
उल्लेखनीय है कि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए शाला संबलन के तहत शिक्षा विभाग के अधिकारी विद्यालय पहुंचकर अवलोकन कर एप के माध्यम से प्रविष्टी करते हैं जिसकी उच्च स्तर से मोनीटरिंग की जाती है।

Rainbow News Hindustan
Author: Rainbow News Hindustan

Mo.9414526432

Leave a Comment