चितौडगढ नरेन्द्र सेठिया
भादसोड़ा चौराहे पर प्राकट्य स्थल सांवलिया जी मंदिर पर चतुर्दशी को राजभोग आरती के बाद उपाध्यक्ष बाबूलाल ओझा और मंदिर मंडल के पदाधिकारीयों की उपस्थिति भगवान सांवलिया सेठ का भंडार खोला गया। प्रथम राउंड की गणना में एक करोड़ 25 लाख रुपए प्राप्त हुए
प्राप्त जानकारी के अनुसार प्राकट्य स्थल सांवलियाजी मंदिर पर चतुर्दशी बुधवार को भगवान सांवरिया सेठ की राजभोग आरती के बाद पूजा अर्चना कर भंडार खोला गया। मंदिर मंडल के उपाध्यक्ष बाबूलाल ओझा एवं पदाधिकारीयो की उपस्थिति में भंडार खोला। मंदिर मंडल के कर्मचारियों के द्वारा भंडार से राशि निकालकर गणना के लिए रखी गई। बुधवार को हुई प्रथम राउंड की गणना में एक करोड़ 25 लाख रुपए की राशि प्राप्त हुई शेष राशि की गणना गुरुवार को की जाएगी। इस बार भंडार दो माह में खोला गया अक्टूबर में दीपावली होने के कारण भंडार नहीं खोला गया इससे पूर्व सितंबर माह की 20 ता को भंडार खोला गया था। गणना के अवसर पर उपाध्यक्ष बाबूलाल ओझा शंकर लाल जाट कोषाध्यक्ष अशोक अग्रवाल कार्यकारी अधिकारी प्रहलाद राय सोनी रतनलाल जाट राजकुमार उपाध्याय रमेश उपाध्याय महेश भट्ट जीएल मीणा मंदिर मंडल के कर्मचारी गण भक्ति गण उपस्थित थे।
Author: Rainbow News Hindustan
Mo.9414526432





