धर्म की अलख जगाना ही महामंडलेश्वर महंत राम कुमार दास का था उद्देश्य।

SHARE:

जनसेवा के माध्यम से धर्म की अलख जगाना ही महामंडलेश्वर महंत राम कुमार दास का था उद्देश्य- महंत राम नरेश दास

अयोध्या धाम। वैद मंदिर में भक्ति और श्रद्धा के वातावरण में, परम पूज्य महंत राम कुमार दास महाराज का वार्षिक भंडारा महोत्सव अत्यंत भव्य और दिव्य तरीके से मनाया गया। इस पावन अवसर पर, बड़ी संख्या में विशिष्ट साधु-संतों और गृहस्थ भक्तों ने एक साथ भोजन प्रसाद ग्रहण किया। वैद मंदिर में लगा संतों का जमघट यह विशाल भंडारा वैद मंदिर, राम कोट अयोध्या धाम में आयोजित किया गया। वैद मंदिर स्थित इस पवित्र स्थल पर, महंत रामकुमार दास जी महाराज की आध्यात्मिक परंपरा को आगे बढ़ाते हुए, यह कार्यक्रम आयोजित हुआ। सैकड़ों की संख्या में पहुँचे भक्तों ने सद्भाव के साथ प्रसाद पाया। वैद मंदिर के उत्तराधिकारी महंत कन्हैया दास ने बताया कि भंडारे में अयोध्या के विभिन्न अखाड़ों और मठों के पूज्य संतों की उपस्थिति ने कार्यक्रम को और भी गौरवशाली बना दिया। संतों ने महाराज के आदर्शों और उनके सेवा भाव को याद किया। महंत रामनरेश दास जी महाराज का सफल आयोजन पर सुव्यवस्थित वार्षिक भंडारे के मुख्य आयोजक राम नरेश दास महाराज रहे। महंत राम नरेश दास महाराज ने स्वयं उपस्थित रहकर सभी साधु-संतों और गृहस्थों का सम्मान किया और उन्हें प्रसाद वितरित करवाया।
आयोजन समिति ने बताया कि महाराज महंतराम नरेश दास की प्रेरणा से हर वर्ष यह भंडारा आयोजित किया जाता है, जिसका उद्देश्य संत सेवा और जनसेवा के माध्यम से धर्म की अलख जगाना है। कार्यक्रम की व्यवस्थाएँ अत्यंत सुचारु रहीं, जिसके लिए महंत राम नरेश दास महाराज और उनके सेवकों ने अथक प्रयास किए। यह चतुर्थ पुण्यतिथि में विशाल भंडारा अयोध्या की संत परंपरा और अतिथि सत्कार की महान संस्कृति का प्रतीक बन गया।
वैध मंदिर भंडारे में शामिल बड़ी जगह महंत बिंदु गद्दा चार्य जी महाराज, हनुमान गढ़ी मुरली दास,महंत गौरी शंकर दास, महंत मनीराम दास, महंत राम कुमार दास, महंत जन्मेजय शरण, महंत अ वधेश दास, पार्षद घनश्याम दास पहलवान, प्रियस दास, मोहित दास, आदि संत महंत उपस्थित रहे।

Rainbow News Hindustan
Author: Rainbow News Hindustan

Mo.9414526432

Leave a Comment