अधिवक्ता सहित अनगढ बावजी ट्रस्ट के अध्यक्ष व अन्य के विरुद्ध न्यायालय ने प्रकरण दर्ज कर दिए जांच के आदेश।

SHARE:

अधिवक्ता सहित अनगढ बावजी ट्रस्ट के अध्यक्ष व अन्य के विरुद्ध न्यायालय ने प्रकरण दर्ज कर दिए जांच के आदेश।

चितौडगढ नरेन्द्र सेठिया

न्यायालय में झूठे दस्तावेज पेश कर लिए स्थगन के संबंध में अधिवक्ता सहित अनगढ बावजी ट्रस्ट के अध्यक्ष व अन्य के विरुद्ध न्यायालय ने प्रकरण दर्ज कर दिए जांच के आदेश।
प्रार्थी देवीलाल जाट पिता भेरुलाल जाट ने न्यायालय मंडफिया में एक परिवाद इस आशय का पेश किया प्रार्थी द्वारा मौजा कुरेठा पटवार हल्का बागुन्ड़ मैं एक जमीन खरीदी तथा कन्वर्ट करा व्यवसायिक गतिविधि हेतु उपयोग में लेने लगा तभी प्रार्थी को मुलजिम इंद्रमल भाम्बी अधिवक्ता निंबाहेड़ा,कालू लाल गाडरी अध्यक्ष (अनगढ़ बावजी ट्रस्ट) मांगु गाडरी, शकंर गाड़री,कालु गाड़री व अन्य मुलजिमान द्वारा अपराधिक उद्देश्य से मिलीभगत कर न्यायालय में मिथ्या दस्तावेज व झूठा शपथ पत्र पेश कर प्रार्थी की भूमि पर स्थगन आदेश प्राप्त कर लिया तथा प्रार्थी से उक्त मुलजिमान द्वारा स्थगन की आड़ में ब्लैकमेल कर 15 लाख रुपए की मांग की तथा रूपये नहीं देने पर प्रार्थी की जमीन को उलझा कर रखने व प्रार्थी को जान से मारने की धमकीया दी जिस पर प्रार्थी द्वारा न्यायालय में उपस्थित होकर न्यायालय को वास्तविक तथ्यों से अवगत कराया जिस पर न्यायालय द्वारा स्थगन आदेश को निरस्त कर दिया इसके पश्चात उक्त अपराध की सूचना थानाधिकारी मण्डफिया व जिला पुलिस अधीक्षक महोदय जी चित्तौड़गढ़ को दी किंतु कोई कार्यवाही नहीं होने से प्रार्थी को न्यायालय की शरण लेनी पड़ी जिस पर सुनवाई करते हुए न्यायालय मंडफिया ने मुलजिमान के विरुद्ध थानाधिकारी मण्डफिया को प्रकरण दर्ज कर दिए जांच के आदेश।

Rainbow News Hindustan
Author: Rainbow News Hindustan

Mo.9414526432

Leave a Comment