पुनमिया परिवार द्वारा नाग देवता मंदिर पर ध्वजारोहण का कार्यक्रम हुआ संपन्न।
फालना,पाली
नाग देवता मंदिर न्याती नोरा नवापुर की बास खुडाला शा छजमल किसना जी पुनमिया की धर्मपत्नी गजरा बहन के परिवार द्वारा खुडाला जैन संघ की उपस्थिति में आज ध्वजा रोहन का कार्यक्रम उपाध्याय दिव्य चंद विजय जी मारासाहिब ने वैदिक मंत्रोचार के साथ संपन्न किया इस अवसर पर उपाध्याय श्री ने कहा कि प्राचीन किवदंती के अनुसार भगवान शिव की पूजा आराधना के साथ उनके गले की शोभा बढ़ाने वाले नाग देवता की विधिवत पूजा अर्चना होती है कहा जाता है की नाग की पूजा करने से सांपों के डसने का भय नहीं रहता है ध्वजारोहण के बाद मांगलिक उपाध्याय श्री के श्रीमुख से सबको सुनाया गया एवं कार्यक्रम के पश्चात नवकारसीं की व्यवस्था लाभार्थी परिवार की ओर से रखी गई थी इस अवसर पर लाभार्थी परिवार के अमृतलाल पुनमिया,सूरजमल भोमवत्, अमित मेहता,महावीर पुनमिया,विमेश पुनमिया,सुनील भोमावत,सुखवीर सिंह सोनीगरा,चुनीलाल लुहार,भरत कांकरिया,प्रकाश जैन कांतिलाल मालवीय,स्वर्ण मंदिर के मैनेजर नरपत राज त्रिवेदी,बालकिशन अरोड़ा,सुरेंद्र मेहता आदि लोगों की उपस्थिति में कार्यक्रम हर्ष और उल्लास के साथ संपन्न हुआ।
Author: Rainbow News Hindustan
Mo.9414526432





