गोवंश तस्करी के मामले में 09 साल से फरार वांछित आरोपी खान को किया अरेस्ट।

SHARE:

गोवंश तस्करी के मामले में 09 साल से फरार वांछित आरोपी गिरफ्तार।

चित्तौड़गढ़, नरेन्द्र सेठिया।

कोतवाली निम्बाहेड़ा थाना पुलिस ने गोवंश तस्करी के 09 साल पुराने मामले में फरार चल रहे वांछित आरोपी बशीर खान को भीलवाड़ा से गिरफ्तार किया है।

पुलिस अधीक्षक श्री मनीष त्रिपाठी ने बताया कि पुलिस महानिरीक्षक उदयपुर रेन्ज उदयपुर द्वारा चलाये गये विशेष अभियान आपरेशन सुदर्शन चक्र में जिले के वांछित अपराधियों की धरपकड़ हेतु दिशा निर्देश प्रदान किये गये। जिस पर एएसपी सरिता सिंह व डीएसपी निम्बाहेड़ा बद्रीलाल राव के मार्गदर्शन में थानाधिकारी कोतवाली निम्बाहेडा रामसुमेर मीणा पु.नि. के निर्देश पर एएसआई सूरज कुमार के नेतृत्व में कांस्टेबल वीरेंद्र ,सुमित व राकेश द्वारा कोतवाली निम्बाहेडा थाने के 2016 के गोवंश तस्करी के मामले में वांछित आरोपी बशीर पुत्र कमरूदीन को गिरफ्तार किया गया।
आरोपी पिछले 09 साल से अपने निवास भीलवाडा जिले के पुर में नहीं रहकर बड़ौदा गुजरात में रह रहा था और पेंटीग़ का कार्य कर रहा था, जो किसी सामाजिक कार्य से अपने निवास पुर भीलवाड़ा आया था, जिसको पुलिस द्वारा सूचना संकलन कर मुखबीर सूचना के आधार पर डिटेन कर गिरफतार किया गया है। आरोपी की गिरफ्तारी में थाना भीमगंज जिला भीलवाड़ा के कानि. कालू लाल और थाना पुर के कांस्टेबल भारत सिंह का भी योगदान रहा।

Rainbow News Hindustan
Author: Rainbow News Hindustan

Mo.9414526432

Leave a Comment